फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake Loan company caught in Kotdwar three people arrested

LOAN लेने की सोच रहे हैं, तो इस खबर को पढ़कर अप्लाई करने से पहले 100 बार सोचेंगे

Tue, 04 Sep 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 04 Sep 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Fake Loan company caught in Kotdwar three people arrested
loan - फोटो : loan

अगर आप किसी भी तरह का लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लीजिए। इसके बाद आप लोन लेने से पहले सौ बार सोचेंगे। पौड़ी की कोतवाली पुलिस ने लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रही एक फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कंपनी के काशीरामपुर स्थित दफ्तर से फर्जी दस्तावेज, आईडी कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम और नकदी बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी फरार हो गए। उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फर्जी कंपनी का पता पुलिस टीम को घरेलू नौकर, किराएदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन प्रक्रिया के दौरान लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fake Loan company caught in Kotdwar three people arrested
ARRESTING

रविवार को मुखबिर की सूचना पर काशीरामपुर स्थित वसुंधरा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फर्जी मोहरें, फर्जी नामों के आई कार्ड, विजिटिंग कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम और चार हजार रुपये की नकदी बरामद की।

छापेमारी की भनक लगते ही दो आरोपी फरार हो गए, जबकि तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार लोगों की पहचान यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाने के ग्राम सिंधावली निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र स्व. फतेह, प्रदीप गोस्वामी पुत्र मदनलाल निवासी शिव शक्ति बिहार भवानपुर और नौशाद उर्फ सम्राट पुत्र रुस्तम निवासी सिवाल खास पोस्ट के रूप में हुई है।

आरोपियों में नौशाद बीटेक पास है और इस फर्जी कंपनी का मास्टर माइंड भी है। ये लोग उत्तर प्रदेश में भी फर्जीवाड़े में जेल जा चुके हैं। अब ये कोटद्वार में फर्जी कंपनी खोलकर यूपी के बिजनौर और उत्तराखंड के काशीपुर, उधमसिंहनगर में कंपनी का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।
 

Fake Loan company caught in Kotdwar three people arrested
loan

संपर्क करने वालों को ये फोन कर लोन देने के लिए कोटद्वार बुलाते थे। लोन पास करवाने के लिए हर व्यक्ति से 3750 रुपये की फीस वसूलते थे। बाद में कुछ न कुछ कमी बताकर ग्राहकों को वापस लौटा देते थे और फीस को आपस में बांट लेते थे। कोटद्वार में अभी तक ये लोग नौ व्यक्तियों को अपने झांसे में फंसा चुके हैं।  

सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों में यूपी के जनपद गाजियाबाद के शक्कुवाली गली मुरादनगर निवासी हैदर अली पुत्र सलीम और मेरठ कंकरखेड़ा के ग्राम सिंधावली निवासी शाहिद पुत्र मुबारक हैं।

कंपनी का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई राकेंद्र कठैत, उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी, दर्शन सिंह बिष्ट, संदीप शर्मा, कांस्टेबल गजेंद्र कुमार, मेजर तोमर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed