फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake kidnapping story fabricated to avoid going to hostel

Dehradun News: हॉस्टल न जाने के लिए गढ़ी अपहरण की फर्जी कहानी

Sun, 29 Jun 2025 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fake kidnapping story fabricated to avoid going to hostel

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दिनदहाड़े किशोर के अपहरण का मामला फर्जी निकला। किशोर ने हॉस्टल न जाने के लिए स्वयं अपने अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और नाई के बयान से मामले का खुलासा हुआ। बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि उनका 13 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है। कुछ देर बाद किशोर घर लौट आया था। उसने परिजनों को बताया कि एक काले रंग की कार में आए चार अज्ञात लोग उसका अपहरण कर ले गए थे। वह उनसे किसी तरह से बचकर घर वापस पहुंंचा। बताया कि अपहरण करने वालों ने नए कपड़े दिलवाए और कटिंग भी करवाई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने पर पुलिस का माथा ठनका। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया क सूचना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की। बताया किशोर स्वयं अलग-अलग वाहनों के चालकों से लिफ्ट मांगते हुए हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब तहसील के मेहरूवाला गांव पहुंचा। यहां वह रास्ता भटक गया। उसके बाद उसने मेहरूवाला गांव निवासी सुरेंद्र से मदद मांगी। सुरेंद्र ने उसे सकुशल घर पहुंचाया। बताया किशोर ने अपनी माता के स्मार्टफोन पर यूपीआई एप का प्रयोग कर ऑनलाइन नए कपड़ोंं की खरीदारी की और दुकानों से भी सामान खरीदा। नाई ने बताया किशोर अकेले बाल कटवाने आया था। परिजनों की डांट से बचने के लिए उसने अपने अपहरण की कहानी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed