फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake IFS officer arrested in ias academy mussoorie.

फिर IAS अकादमी में पकड़ा गया फर्जी अधिकारी!

Tue, 08 Sep 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Sep 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
fake IFS officer arrested in ias academy mussoorie.

एक बार फिर मसूरी स्थित आईएएस अकादमी में फर्जी आईएफएस अधिकारी पकड़ा गया है।

विज्ञापन


फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला इलाहाबाद का एक युवक आईएफएस में सलेक्शन की बात कहते हुए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के रिसेप्शन तक पहुंच गया।

मगर उसके पास आईएफएस में सलेक्शन के बाबत संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कोई पत्र नहीं मिला तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार युवक रोमी महेंद्र की मां से इलाहाबाद में फोन पर बात की तो पता चला कि वह नौकरी की तलाश में लंबे समय से डिप्रेशन में आया हुआ है। घरवालों को उसी ने बताया था कि उसका इंडियन फॉरेन सर्विस में सलेक्शन हो गया है और वह ट्रेनिंग के लिए मसूरी जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने की युवक के साथ बदसलूकी

fake IFS officer arrested in ias academy mussoorie.

इतना जरूर है कि यह युवक कई संस्थानों में करियर काउंसिलिंग और अन्य विषयों पर लेक्चर दे चुका है। युवक ने पूछताछ में बताया कि केंद्रीय कार्मिक एवं वैयक्तिक विभाग में कई बार उसे आईएफएस में सलेक्शन के बाबत मेल भेजा है। लेकिन उसके पास वोटर आईडी के सिवाय और कुछ भी कागज नहीं मिले। उसके पास वापस लौटने के लिए पैसे भी नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि रोमी महेंद्र पांच सितंबर की रात करीब दस बजे अकादमी पहुंचा था। लेकिन रिसेप्शन से ही उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि अगले दिन सुबह जानकारी लेने आए। वह छह सितंबर को अकादमी के रिसेप्शन पर पहुंचा तो उसका नाम अभ्यर्थियों की सूची में शामिल नहीं था।

इस पर अकादमी ने पुलिस को सूचना दी। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की। एक रात उसे हवालात में काटनी पड़ी। हालांकि पुलिस ऐसे किसी आरोप से इनकार रही है।

हैप्पी वैली से पुलिस इस युवक को थाने लेकर आई थी। अकादमी की ओर से हमें कोई तहरीर नहीं मिली है। इसके बाद इलाहाबाद में उसकी मां से संपर्क साधकर पूरी जानकारी ली गई। अब उसे इलाहाबाद छुड़वाने की तैयारी कर रहे हैं।
- आरएस खोलिया, प्रभारी कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed