फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake currency seized in karanprayag

कर्णप्रयाग में पकड़ी गई 2000 के नकली नोटों की बड़ी खेप, दो लोग हुए गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sat, 14 Jul 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
fake currency seized in karanprayag
कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : amar ujala

शनिवार को गौचर में पुलिस ने छह लाख चार हजार के नकली नोट पकड़े। मामले में दो को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जिले की पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मामले में नकली नोटों के कारोबार का अंदेशा जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही नकली नोटों के मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम को ढाई-ढाई हजार का पुरस्कार देने की बात कही है। 

पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट ने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे सूचना मिली कि दो युवक गौचर बाजार में दो हजार के नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस ने अरुण कौशल (39) पुत्र किशन कौशल निवासी प्रेमनगर देहरादून और पंकज रावत (26) पुत्र खेम सिंह निवासी मुनीरिका दिल्ली हाल निवासी सहस्त्रधारा देहरादून को छह लाख चार हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा। सभी नकली नोट दो हजार के है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी ने आरोपियों से पूछताछ के हवाले से बताया कि आरोपी अरुण कौशल के घर पर प्रिंटर और स्कैनर से नकली नोट तैयार करते थे। कई बार तैयार नोटों को बाजार में चलाया भी गया। बताया कि पहाड़ों में जड़ी-बूटी सहित वन्य जीवों की खाल खरीदने के लिए इतनी बड़ी मात्रा में नकली करंसी लेकर आए थे। हालांकि पुलिस मामले में नकली नोटों के कारोबार को लेकर भी जांच कर रही है। साथ ही इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का अंदेशा भी जता रही है।


वहीं नोटबंदी के बाद बाजार में इसकदर भारी मात्रा में आए नकली नोटों को लेकर बाजार में कई तरह की चर्चाएं हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस नकली नोट तैयार करने तथा बाजार में चलाने आदि में मामला दर्ज करते हुए अरुण और पंकज को गिरफ्तार किया है। इस अवसर पर सीओ मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष चित्रगुप्त, गौचर चौकी प्रभारी आशीष रबियान, एसओजी के धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed