फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fair is best thing for branding, says governor.

ब्रांडिंग का बेहतरीन जरिया हैं मेले-उत्सव : राज्यपाल

Thu, 19 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 May 2016 10:21 PM IST
सार

  • - गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव के समापन पर बोले केके पाल
  • - पर्यटन बढ़ने के साथ ही बढ़ते हैं रोजगार के मौके

विज्ञापन
fair is best thing for branding, says governor.
गोल्ज्यू देवता के मंदिर में पूजा करते राज्यपाल केके पाल - फोटो : AmarUjala

विस्तार

राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने सार्वजनिक मेलों और उत्सवों के आयोजन से प्रदेश की जोरदार ब्रांडिंग होने की बात कही। यह भी कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विभिन्न वर्गों के बीच रिश्ते मजबूत करते हैं बल्कि इससे रोजगार के तमाम अवसर भी पनपते हैं। यह बातें उन्होंने चंपावत में ‘गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव, 2016’ के समापन के मौके पर कही।

विज्ञापन


संस्कृति और सभ्यता को जोड़ने का सराहनीय प्रयास
समिति और स्थानीय जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मेले और लोकोत्सव, हमारी समृद्ध परंपराओं तथा जनकल्याणकारी संदेशों के सशक्त संवाहक होते हैं। ‘गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव’ ऐसा आयोजन है जो पहाड़ी संस्कृति और सभ्यता की महान परंपराओं को कायम रखने का एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों, कारीगरों को प्रतिभा प्रदर्शन के बेहतर मौके मिलते हैं। उत्तराखंड का यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। ऐसे में यदि उत्सवों का सुनियोजित प्रचार-प्रसार किया जाए तो यहां पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने गोल्ज्यू के दर्शन करने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक पूरण सिंह फर्त्याल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed