फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Faculty shortage will be overcome in Doon Medical College Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: दून मेडिकल कॉलेज में दूर होगी फैकल्टी की कमी, 15 फैकल्टी व दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी

Sat, 12 Oct 2024 06:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Oct 2024 06:51 PM IST
सार

आर्थोपैडिक विभाग में डा. निशांत व डॉ. सन्नी दुआ, गायनी विभाग में डॉ. हिमांशी रावत, दंत विभाग में डॉ. योगेश्वरी कृष्णन, बर्न यूनिट विभाग में मेडिकल ऑफिसर पद पर डॉ. देवाशीष रॉय व आरएचटीसी में मेडिकल ऑफिसर पद पर डॉ. कीर्ति बंसल का चयन हुआ है।

विज्ञापन
Faculty shortage will be overcome in Doon Medical College Uttarakhand News in hindi
दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में जल्द ही फैकल्टी की कमी दूर होगी। प्रदेश सरकार ने साक्षात्कार में चयनित 15 प्रोफेसर, असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर और दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए संकाय सदस्यों के खाली पदों को भरा जा रहा है। हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति की अध्यक्षता में हुए साक्षात्कार में 17 फैकल्टी के लिए डॉक्टरों का चयन किया गया। इसमें चार प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर, नौ असिस्टेंट प्रोफेसर, दो मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं।

विज्ञापन

इन सभी चयनित फैकल्टी को संविदा के माध्यम से नियुक्ति देने की मंजूरी मिल गई है। दून मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक में प्रोफेसर पद पर डॉ. नेहा बतरा, इमरजेंसी मेडिसिन में प्रोफेसर पद पर डा. राकेश रावत, कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर डॉ. तनुज भाटिया, यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर डा. मनोज विश्वास का चयन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ऑप्थलमोलॉजी विभाग के तहत एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. दुष्यंत उपाध्याय, गायनी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. नीतू का चयन किया गया। इसके अलावा एनाटॉमी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. चेतन शर्मा, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. प्रियंका डोभाल, पैथोलॉजी विभाग में डॉ. दीपिका, साइकैट्री में डा. आशीष भंडारी का चयन किया गया।



ये भी पढ़ें...Vikasnagar: त्यूणी में हादसा...गहरी खाई में गिरी कार, मां बेटे समेत तीन की मौत, विवाह समारोह से थे लौट रहे

वहीं, पीडियाट्रिक्स में डॉ. पूजा अंथवाल, आर्थोपैडिक विभाग में डा. निशांत व डॉ. सन्नी दुआ, गायनी विभाग में डॉ. हिमांशी रावत, दंत विभाग में डॉ. योगेश्वरी कृष्णन, बर्न यूनिट विभाग में मेडिकल ऑफिसर पद पर डॉ. देवाशीष रॉय व आरएचटीसी में मेडिकल ऑफिसर पद पर डॉ. कीर्ति बंसल का चयन हुआ है। मंत्री ने कहा, जल्द ही मेडिकल कॉलेजों में खाली पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed