फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Tyuni car falls into ditch three people including mother son die returning from wedding ceremony

Vikasnagar: त्यूणी में हादसा...गहरी खाई में गिरी कार, मां बेटे समेत तीन की मौत, विवाह समारोह से थे लौट रहे

Sat, 12 Oct 2024 05:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी (विकासनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी (विकासनगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Oct 2024 05:35 PM IST
सार

शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की हादसे में जान चली गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन घायल है।

विज्ञापन
Accident in Tyuni car falls into ditch three people including mother son die returning from wedding ceremony
खाई में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के रायगी मंदिर के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया गया। अस्पताल में उपचार के लिए मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र डगोली गांव निवासी मनीष नौटियाल (25) पुत्र बारूदत्त त्यूणी के मेघाटू गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार त्यूणी लौट रहे थे। वह स्वयं कार चला रहे थे।

विज्ञापन


घायलों को हायर सेंटर रेफर किया
कार में मेघाटू गांव निवासी अनीता (30) पत्नी उमेश, उनकी तीन साल का पुत्र सौरांश, मुंदोल निवासी सूरत राम जोशी (78) पुत्र टांगरू, मुंदोल निवासी इतिका (25) पुत्री सहजराम और ग्राम चिल्हाड़ निवासी जयेंद्र (38) पुत्र पातीराम सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायगी मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जब, तक चालक कुछ समझ पाता तब, तक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष रवियान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगोंं की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी लाया।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आईटीडीए नोडल एजेंसी तो है, पर सुनने वाला कोई विभाग नहीं, ऑडिट के पत्र भेजकर भी नहीं मिलता जवाब

थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान अनीता, सौरांश और सूरत राम जोशी की मौत हो गई। बताया कि कार चालक मनीष नौटियाल, इतिका और जयेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक का कहना है कि नींद का झोंका आने से उसने कार पर नियंत्रण खो दिया। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed