फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Facilities will be increased in 84 PM Shri Vidyalayas by Rs. 61 crore Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: 84 पीएम श्री विद्यालयों में 61 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं, एक दिन होगा बैगलेस डे, समर कैंप भी होंगे

Fri, 05 Jul 2024 11:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Jul 2024 11:20 AM IST
सार

84 पीएम श्री विद्यालयों के लिए केंद्र सरकार ने द्वितीय चरण में 61.19 करोड़ बजट को मंजूरी दी है। विद्यालयों में एक दिन बैगलेस डे होगा और समर कैंप भी होंगे।

विज्ञापन
Facilities will be increased in 84 PM Shri Vidyalayas by Rs. 61 crore Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश के 84 पीएम श्री विद्यालयों में 61.19 करोड़ के बजट से सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी। केंद्र सरकार ने पीएम श्री योजना के तहत द्वितीय चरण में चयनित इन विद्यालयों के लिए बजट को मंजूरी दे दी है।बृहस्पतिवार को पीएम श्री विद्यालयों की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार ने 84 पीएम श्री विद्यालयों के लिए 78.68 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन


बैठक में सचिव भारत सरकार ने विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने उन्हें बताया कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को पूरा करने के लिए इस साल भी इस बजट की आवश्यकता है। विमर्श के बाद उन्होंने सभी 84 विद्यालयों में आईसीटी एवं डिजिटल सुविधा, डिजिटल बोर्ड, डिजिटल टीवी, ऑडियो विजुअल सिस्टम, बैंड सेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


राज्य में 225 पीएम श्री विद्यालय
निर्माण कार्यों के अंतर्गत 21 अतिरिक्त कक्षा कक्ष, 11 कंप्यूटर कक्ष, 19 फिजिक्स लैब, नौ रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, नौ जीव विज्ञान प्रयोगशाला आदि की स्वीकृति दी गई। राज्य की ओर से प्रस्तावित विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के तहत बैगलेस डे, विद्यालय वार्षिकोत्सव, समर कैंप, एक्सपोजर विजिट की स्वीकृति भी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand By-Election: भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी आज करेंगे मंगलौर में सभा, सीएम भी होंगे शामिल

ग्रीन स्कूल के तहत डस्टबिन, एलईडी, फील्ड विजिट, एक्सपर्ट टॉक, स्वच्छता पखवाड़ा के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई। इस स्वीकृति के बाद राज्य में 225 पीएम श्री विद्यालय हो चुके हैं। वर्चुअल बैठक में राज्य स्तर से राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी, उप राज्य परियोजना निदेशक एमएम जोशी, राज्य समन्वयक हरीश नेगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed