Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eye infections rise in dehradun after diwali pollution viral and allergic conjunctivitis cases reported

देहरादून: प्रदूषण से धुंधली हो रही नजर, संक्रमण का खतरा, इन मामलों के सामने आने के बाद चिकित्सकों ने चेताया

Wed, 18 Nov 2026 03:01 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 18 Nov 2026 03:01 PM IST
सार

बदलते मौसम और प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। आंखों में जलन, धुंधलापन और संक्रमण जैसी परेशानियां बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार, वातावरण में नमी की कमी और पटाखों से फैला प्रदूषण आंखों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Eye infections rise in dehradun after diwali pollution viral and allergic conjunctivitis cases reported
प्रदूषण - फोटो : AI

विस्तार

दिवाली के प्रदूषण और वातावरण में आद्रता की कमी ने आखों के लिए समस्या पैदा कर दी है। लोगों की नजर धुंधली होने लगी है। इससे कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में वायरल और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के हर रोज चार से पांच मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ. शांति पांडेय के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में नमी भी कम हो गइ्र है। इसका सीधा पर आखों पर पड़ रहा है। इसके साथ ही पटाखों से हुए प्रदूषण की वजह से भी नजर धुंधली होने लगी है।

विज्ञापन


इससे आखों में जलन, खुजली, सूखापन और पलक खोलने-बंद करने में दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से टियह फिल्म भी जल्दी टूट रही है। चिकित्सक के अनुसार लोग नजर के सामने धुंधलापन छाने की शिकायत के साथ ओपीडी में पहुंच रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। डॉ. शांति ने बिना चिकित्सकीय सलाह के आई ड्रोप न लेने की सलाह दी है। साथ ही स्टेरॉयड युक्त आई ड्रोप से दूर रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चिंताजनक:  पर्वतीय राज्यों में सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड चौथे स्थान पर, अगस्त तक हो चुकी 1480 घटनाएं

ये बरतनी होगी सावधानियां

1- आंख को साफ पानी से धुलें

2- स्क्रीन टाइम को कम करें

3- अधिक ठंड होने पर बाहर न निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed