फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eye donation campaign

चलो इनकी दुनिया करें रोशन

Thu, 08 Aug 2013 10:01 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
eye donation campaign

कार्निया प्रत्यारोपण के बाद कार्नियल अंधता से पीड़ित लोगों की आंखों में रोशनी लौटने से बहुत से नेत्र रोगियों में उम्मीद की किरण फूट पड़ी है। हिमालयन अस्पताल आकर रोगी अपनी आंखों की जांच करा रहे हैं। अस्पताल की आई बैंक प्रभारी डा. नीती गुप्ता का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग नेत्रदान में सहयोग करें, जिससे कार्नियल अंधता पीड़ित लोगों की दुनिया रोशन हो सके।

विज्ञापन


डा. नीती गुप्ता का कहना है कि कार्नियल अंधता से पीड़ित मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। अधिकांश रोगियों को कार्निया प्रत्यारोपण से ठीक किया जा सकता है। लेकिन नेत्रदान के प्रति लोगों की जागरूकता कम होने के कारण मरीज अंधता का जीवन गुजार रहे हैं। पार्थिव शरीर से अगर छह घंटे के अंदर कार्निया मिल जाए तो मरीजों का भला हो जाएगा। जिनके कार्निया प्रत्यारोपण हुआ है वे अब खुशगवार जिंदगी गुजार रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित लोग भी जागरूक हुए
अमर उजाला के अभियान के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने नेत्रदान के लिए शपथ पत्र तो ली है। लेकिन कार्नियल अंधता से पीड़ित लोग भी जागरूक हुए हैं। मरीजों के परिजनों ने हिमालयन अस्पताल के नेत्र रोग विभाग से संपर्क करना शुरू कर दिया है। नीती गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आकर मरीज अपनी आंखों की जांच भी करा रहे हैं। जैसे ही कार्निया मिलेगी, मरीजों के प्रत्यारोपित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed