फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eye donation campaign

चार जिंदगियां हुईं रोशन

Wed, 31 Jul 2013 08:33 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
eye donation campaign

अमर उजाला की मुहिम रंग ला रही है। सोमवार-मंगलवार को चार लोगों को कार्निया प्रत्यारोपण हुआ है। नेत्रदान ‘महायज्ञ’ में दो आहुतियां और दी गई हैं। नेत्रदान अभियान से प्रभावित होकर खुद लोगों ने अपने परिजनों के नेत्रदान किए हैं। इससे चार लोगों की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरने की उम्मीद जग गई है। जिनके कार्निया प्रत्यारोपण हुआ है, उनकी आंखों से एक हफ्ते के अंदर पट्टी हटाई जाएगी।

विज्ञापन


तबियत बिगड़ने से हुई मौत
सप्तऋषि चौक हरिद्वार के रहने वाले सर्वेश कुमार गुप्ता (44) की हार्ट फेल होने से मौत हो गई थी। रविवार-सोमवार को तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। सुमित कुमार गुप्ता ने हिमालयन इंस्टीट्यूट के  नेत्र रोग विभाग की आई बैंक प्रभारी डा. नीती गुप्ता को जानकारी दी। उन्होंने एक घंटे में मौके पर पहुंच कर स्व. सर्वेश कुमार की आंखें सुरक्षित कर लीं। इसके बाद कार्नियल अंधता से पीड़ित दो रोगियों को प्रत्यारोपण कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह प्रेमनगर की रहने वाली कृष्णा भाटिया का सोमवार को देहांत हो गया। उनके पुत्र भूषण भाटिया ने इसकी सूचना डा. नीति गुप्ता को दी।

फिट होने पर प्रत्यारोपण कर दिया जाता है
हिमालयन इंस्टीट्यूट के आई बैंक की टीम ने जाकर स्व.भाटिया की आंखें सुरक्षित कर लीं। बाद में उन्हें कार्नियल अंधता से पीड़ित दो रोगियों को प्रत्यारोपित कर दिया। डा. गुप्ता ने बताया कि कार्निया मिलने पर कार्नियल अंधता से पीड़ित कुछ रोगियों को बुलाकर जांच की जाती है जो रोगी कार्निया के लिहाज से फिट होता है उसे प्रत्यारोपण कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed