फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extremely Heavy rain warning for next three days 1st to 3rd september in uttarakhand

सावधान! तीन दिन और तल्ख होंगे मौसम के तेवर, आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Sat, 01 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Sep 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Extremely Heavy rain warning for next three days 1st to 3rd september in uttarakhand
rain in dehradun

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। एक सितंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी। इसके बाद दो व तीन सितंबर को विशेषकर मैदानी जिलों में बारिश से नुकसान की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अब एक, दो व तीन सितंबर को प्रदेश के आठ जिलों नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि आगामी तीन-चार दिन तक लगातार बारिश के चलते सतर्क रहें। खासतौर से मैदानी जिलों में भारी बारिश से बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों व फोर्स को अलर्ट किया, हेल्पलाइन नंबर जारी

Extremely Heavy rain warning for next three days 1st to 3rd september in uttarakhand
demo pic

नई टिहरी में एक से तीन सितंबर तक मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन समेत संबंधित फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवदेनशील स्थलों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।

डीएम सोनिका ने राजस्व उप निरीक्षकों, आशा, महिला-युवक मंगल दलों, सहकारी अमीनों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और तैनात रहने को कहा। आपदा की स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के फोन और मोबाइल नंबरों पर सूचना देने की अपील की गई है। बताया कि कोई भी नागरिक वर्षा, भूस्खलन और दैवी आपदा की सूचना नियंत्रण कक्ष के 01376-234793, 233433, 9411399080, 8126268098, 9761380903, 7465809009, 9456533332 पर दे सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed