फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Extreme Rain and Hail Storm warning for next 48 hours in uttarakhand 

मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे ओलावृष्टि, भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Tue, 04 Jun 2019 02:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Jun 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Extreme Rain and Hail Storm warning for next 48 hours in uttarakhand 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी में भी अगले 48 घंटे तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। सोमवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। देर रात देहरादून सहित आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पछुआ दून में देर रात अंधड़ से भारी नुकसान हुआ। त्यूनी के मुझोक गांव में एक घर पर पेड़ गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं विकासनगर डाकपत्थर आदि स्थानों में आम और लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


राजधानी में भी हल्की धूप के बीच बादलों का डेरा रहा। दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री था, वहीं सोमवार को तापमान गिरकर 36.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अब प्रदेशभर में अनेक हिस्सों में अगले 48 घंटे ओलावृष्टि, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से अगले 48 घंटे तक प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर बारिश का भी अनुमान है। बारिश की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट का सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बुझी जंगल की आग

बारिश से अब जंगलों की आग भी बुझ गई है। इससे वन विभाग को भी राहत मिल गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब पूरे क्षेत्र में जंगलों की आग शांत हो गई है। चमोली जिले में करीब एक पखवाड़े से जंगल धू-धू कर जल रहे थे।

वन विभाग लाख कोशिशों के बाद भी वनों की आग नियंत्रण नहीं कर पा रहा था। आग बुझाने के लिए वन विभाग ने एसडीआरएफ का सहयोग भी लिया था। रविवार शाम को हुई बारिश से जंगलों की आग भी बुझ गई है।

हालांकि कुछ इलाकों में वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। वन विभाग के जिला नोडल अधिकारी अमित कंवर ने बताया कि जिले में आग से 96.6 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। फायर सीजन समाप्त होने के बाद निरीक्षण कर वास्तविक क्षति स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed