{"_id":"64dd2f43301b2c4b760a7498","slug":"extorted-money-from-relatives-in-the-name-of-saving-teenager-dehradun-news-c-5-drn1037-223934-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किशोर को बचाने के नाम पर परिजनों से वसूले पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किशोर को बचाने के नाम पर परिजनों से वसूले पैसे
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए किशोर को बचाने के नाम पर एक महिला ने परिजनों से रुपये वसूल लिए। महिला चौकी गई तो वहां पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की। इस आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने किशोर के परिजनों से कुल 32 हजार रुपये वसूले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह ने बताया, नाबालिग लड़की को ले जाने और दुष्कर्म के मामले में किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कर रहीं एसआई सरिता बिष्ट ने 11 अगस्त को उसे संरक्षण में ले लिया। अगले दिन उसे किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करने के लिए ले जाया गया। आरोप है कि फूल कुमारी निवासी ट्रांसपोर्टनगर ने किशोर के परिजनों से उसे छुड़ाने के नाम पर 32 हजार रुपये ले लिए। पुलिस को यह बात उस वक्त पता चली जब बोर्ड में उसके परिजनों ने बताई।
महिला 14 अगस्त को किशोर की पैरवी करने के लिए आराघर पुलिस चौकी पहुंची। यहां किशोर को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगी। उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की। इंस्पेक्टर ने बताया, आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।