फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Expressed gratitude to the CM for the Chief Minister Single Women Self-Employment Scheme

Dehradun News: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए जताया सीएम का आभार

Wed, 11 Feb 2026 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude to the CM for the Chief Minister Single Women Self-Employment Scheme
-महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि योजना की शुरुआत ऐतिहासिक कदम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की शुरुआत का स्वागत किया है। जिसके अंतर्गत चयनित 1024 महिलाओं को स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनाने का यह कदम ऐतिहासिक होगा।

भट्ट ने कहा कि छह जिलों की 484 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे करीब तीन करोड़ 45 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। बाकी जिलों में चयनित 540 महिलाओं को भी चार करोड़ रुपये की धनराशि इसी माह भेज दी जाएगी। इस योजना में एकल महिलाओं को 75% सब्सिडी दी जा रही है। इसमें स्वरोजगार की कुल लागत का केवल 25% महिला की तरफ से लगेगा, बाकी की धनराशि सरकार अनुदान देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे आसपास ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एसिड अटैक या आपराधिक घटना की पीड़ित या ट्रांसजेंडर होने की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस वजह से ये महिलाएं अपने जीवन यापन के लिए दूसरों पर निर्भर होती हैं एवं अपमान का जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसी महिलाएं जिनकी आमतौर पर समाज में अवहेलना होती है, ऐसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली ये योजना हमारे राज्य में महिलाओं के हितों के लिए किए जाने वाले ऐतिहासिक निर्णयों में से एक है। रुचि भट्ट ने कहा कि यह योजना सही मायनों में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर अपने पैरों पर खड़ा करेगी, उनको समाज में सही सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed