फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Expressed deep grief over the demise of senior state

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारी मधु पंत को अर्पित की श्रद्धांजलि

Wed, 17 Jan 2024 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Expressed deep grief over the demise of senior state
I- डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में शोक सभा का आयोजनI
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने विकासनगर निवासी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मधु पंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्य आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि 76 वर्षीय मधु पंत काफी समय से बीमार थीं। उन्होंने राज्य आंदोलनकारी के रूप में अहम भूमिका निभाई। राज्य आंदोलन के दौरान वे जेल भी गई। कहा कि उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जयकृष्ण सेमवाल, मनोज कंडवाल, भूपेंद्र सिंह नेगी, पूर्ण प्रसाद भट्ट, मायाराम मंमगाई, अजय ठाकुर, अमजद मिर्जा, देवेश्वरी बिडालिया, बीना पंवार, अनिता चमोली आदि शामिल रहे।






Iगढ़वाल सभा की उपाध्यक्ष रहीं स्वर्गीय मधु पंतI



पछवादून गढ़वाल सभा विकासनगर ने भी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय मधु पंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष राजेंद्र बिंजोला और सचिव सुमन मोहन ममगांई ने बताया कि स्वर्गीय मधु पंत वर्ष 2001 में सभा की उपाध्यक्ष रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed