{"_id":"5fbbff218ebc3e1a27224185","slug":"explosion-while-cutting-drum-two-seriously-injured-dehradun-news-drn3627053140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : वेल्डिंग की दुकान में बंद ड्रम काटते समय धमाका, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : वेल्डिंग की दुकान में बंद ड्रम काटते समय धमाका, दो गंभीर घायल
Tue, 24 Nov 2020 10:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरपुर गांव स्थित वेल्डिंग की दुकान में बंद ड्रम काटते समय अचानक धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर दुकान मालिक और एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि खाली ड्रम में गैस बनने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव में कान्हापुर निवासी गुफरान की वेल्डिंग की दुकान है। यहां ब्रह्मपुर निवासी अभिषेक भी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम दोनों दुकान पर काम कर रहे थे। इसी बीच वेल्डिंग मशीन से तेल के खाली पड़े बंद ड्रम को काटने लगे।
विज्ञापन
ड्रम काटते समय अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में दोनों आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों के परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि खाली ड्रम में गैस बनने की वजह से हादसा हुआ है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।