फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Explosion in many areas of Dehradun mussoorie people buildings shook Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राजधानी दून के कई इलाकों में सुनाई दी धमाकों की आवाज, पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट

Mon, 08 Apr 2024 02:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

राजधानी देहरादून के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
Explosion in many areas of Dehradun mussoorie people buildings shook Uttarakhand News in hindi
धमाकों की आवाज के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के कई इलाके धमाकों की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए। एक के बाद एक देहरादून के कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना हुई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election:  बिना अनुमति लगाई पुलिस तो निरस्त हुआ था 1981 में चुनाव, जानें गढ़वाल सीट का रोचक इतिहास
विज्ञापन


धमाकों की आवाज की खबर तेजी से फैलने पर डीएम सोनिका ने कहा कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। अभी तक इतनी जानकारी पुष्ट हो पाई है कि धमाका जमीन पर नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उत्तरकाशी में चल रहे वायु सेना के अभियान में उड़ने वाले विमान या मिसाइल की सुपर सोनिक बूम की आवाजज हो सकती है। जब कोई मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर फायर होती है तो उससे ऐसी आवाज संभव है।  फिलहाल पुलिस कप्तान वायु सेना के अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार का कहना है कि ऐसी सूचना तो चल रही है, लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि यह आवाज आई कहां से। यदि किसी व्यक्ति के पास पुष्ट जानकारी हो तो प्रशासन को दे सकता है ताकि आगे पड़ताल की जा सके। हालांकि पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed