उत्तराखंड सचिवालय में प्रमुख सचिव को दिखा कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सचिवालय में प्रमुख सचिव जब निरीक्षण करने निकले तो उन्हें वहां कुछ ऐसा दिखा कि उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
दरअसल, सचिवालय में आगजनी की घटना से निपटने के लिए भवनों में लगे अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी हो गए हैं। प्रमुख सचिव ने अनुभागों के निरीक्षण के दौरान यह लापरवाही पकड़ी है। इसे गंभीरता से लेते हुए सचिवालय प्रशासन ने इलेक्ट्रिक विंग को तत्काल अग्निशमन यंत्रों को बदलने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से दिए गए निर्देश पर बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आनंद बर्द्घन ने अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुभागों में जाकर फाइलों के रखरखाव, साफ सफाई, पत्रावलियों और पुराने रिकॉर्ड का जायजा लिया।
उन्होंने अनुभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलों में पत्रावलियों को सही ढंग से लगाया जाए। साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रमुख सचिव ने शौचालयों की सफाई व्यवस्था को भी देखा।
कई अनुभागों में फाइलों को रखने के लिए स्पेस कम होने पर उन्होंने कहा कि नियमानुसार पुराने रिकॉर्ड को समाप्त किया जाएगा। ई-फाइलिंग सिस्टम लागू होने के बाद अनुभागों में फाइलों को रखने की समस्या दूर हो जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने एक भवन में लगे अग्निशमन यंत्र को चेक किया तो वह एक्सपायरी डेट का मिला। सुरक्षा में लापरवाही को देखते हुए इलेक्ट्रिक विंग को तत्काल इसे बदलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव विनोद रतूड़ी भी मौजूद थे।