फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand Open University will begin MA in development studies course

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुरू होगा डेवलपमेंटल स्टडीज कोर्स

Wed, 03 Feb 2021 02:25 AM IST
अलका त्यागी नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी
नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand Open University will begin  MA in development studies course
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

छात्र नए सत्र से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से विकासात्मक अध्ययन (एमए इन डेवलपमेंटल स्टडीज कोर्स) की पढ़ाई कर सकेंगे। विषय विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय कमेटी ने पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस पाठ्यक्रम की फीस क्या होगी, इसका निर्धारण बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से किया जाएगा।   

विज्ञापन


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वर्तमान में 100 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। शहरी एवं ग्रामीण विकास पर अध्ययन करने के मकसद से काफी समय से एमए इन डेवलपमेंटल स्टडीज कोर्स को शुरू करने की उठ रही थी। विवि ने इस संबंध में विषय विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कृषि एवं विकास अध्ययन विद्या शाखा के कार्यकारी निदेशक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि मंगलवार को विषय विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई, जिसमें इस पाठ्यक्रम को चलाने की संस्तुति कर दी गई।
विज्ञापन


कमेटी में प्रो. प्रदीप, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. पीके मोमिता शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अब इस पाठ्यक्रम का प्रस्ताव बोर्ड ऑफ स्टडीज में रखा जाएगा, जिसमें फीस का निर्धारण होगा। उन्होंने बताया कि इसमें डिप्लोमा कोर्स एक वर्षीय, सर्टिफिकेट कोर्स छह महीने का और डिग्री कोर्स दो वर्षीय होगा। यह पाठ्यक्रम भी सेमेस्टर प्रणाली के आधार पर चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


माली ट्रेनिंग के लिए सर्टिफिकेट कोर्स भी इसी सत्र से 
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय नये सत्र से माली ट्रेनिंग के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कोर्स 12 वीं पास कोई भी व्यक्ति कर सकेगा। इसके लिए विवि में नर्सरी विकसित की जाएगी। प्रशिक्षित युवा मुक्त विवि के सर्टिफिकेट के आधार  माली के पद के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। इस कोर्स की अवधि और फीस क्या होगी, इसका निर्धारण करने की प्रक्रिया चल रही है। 


विश्वविद्यालय की कोशिश है कि नए सत्र से रोजगारपरक कोर्स प्रारंभ किए जाएं। इसी के अंतर्गत एमए इन डेवलपमेंटल स्टडीज कोर्स शुरू किया जा रहा है। कौशल विकास की दृष्टि से भी कम अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किए जा रहे हैं ताकि विश्वविद्यालय से सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद भविष्य में कहीं भी नौकरी के लिए आवेदन करने में मदद मिल सके। 
- प्रो. ओपीएस नेगी कुलपति, यूओयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed