फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Uttarakhand first community biogas plant to be set up at Salmata in Sitarganj

एक्सक्लूसिव: सितारगंज के सलमता में लगेगा उत्तराखंड का पहला सामुदायिक बायोगैस प्लांट

Wed, 25 Nov 2020 02:02 AM IST
अलका त्यागी चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Nov 2020 02:02 AM IST
सार

  • 20 परिवारों को मिलेगी घरेलू गैस के साथ ही जैविक खाद
  • घरों तक बिछाई जाएगी पाइप लाइन, गोबर के अनुपात में मिलेगी खाद   

विज्ञापन
Exclusive: Uttarakhand first community biogas plant to be set up at Salmata in Sitarganj
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्र सरकार की गोबर धन (गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो एग्रो रिसोर्स धन) योजना के तहत उत्तराखंड का पहला सामुदायिक बायो गैस प्लांट सितारगंज के सलमता गांव में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। बायोगैस प्लांट के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है और राज्य सरकार को बजट भी मिल चुका है। प्लांट से मिलने वाली गैस से 20 परिवारों के घर के चूल्हे जलने के साथ ही उन्हें खेती के लिए जैविक खाद भी मिलेगी। 

विज्ञापन


दरअसल सरकार ने पशुपालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोबर धन योजना शुरू की है। इसके तहत हर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बायोगैस प्लांट लगाए जाने हैं। योजना के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत में 200 से 500 मवेशी होने के साथ संबंधित पंचायत का प्रस्ताव भी जरूरी है।
विज्ञापन



इस योजना में प्रदेश के पहले बायोगैस प्लांट के लिए सितारगंज के सलमता गांव का चयन किया गया है। बायोगैस प्लांट के लिए एक ग्रामीण ने 50 गुणा 50 फुट जमीन दान में दी है। इस जमीन पर 60 घनमीटर क्षमता का बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट के लिए रोजाना 10 क्विंटल गोबर की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के दायरे में आने वाले 20 परिवारों को गैस कनेक्शन के साथ ही गोबर के अनुपात में खाद दी जाएगी। इसके लिए हर परिवार के घर तक गैस पहुंचाने के लिए लाइन भी बिछाई जाएगी।

गैस का इस्तेमाल लोग खाना पकाने के लिए कर सकेंगे। स्वजल के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि गांव के 100 परिवारों ने प्लांट के लिए गोबर देने की हामी भरी है। इन परिवारों को गोबर के अनुपात में प्लांट से मिलने वाली जैविक खाद दी जाएगी। 

गोबर की तुलना में बेहतर होती है खाद 

गोबर धन योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग को सहयोग कर रही ग्रामीण विकास एवं शोध संस्था के निदेशक बीएन सिंह ने बताया कि योजना में पाइप लाइन से लाभान्वित परिवारों के घरों तक गैस पहुंचाई जाएगी। प्लांट से निकलने वाली सेलरी (खाद) में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटॉस की मात्रा गोबर की तुलना में डेढ़ गुना अधिक होती है। जैविक खेती में सेलरी का प्रयोग करना किसानों के लिए बेहद लाभदायक रहता है। 

और गांवों से भी मिले प्रस्ताव
परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में सलमता  गांव का चयन किया गया है। सितारगंज विकासखंड के ही करघटिया, बिचुवा और रुद्रपुर के खमिया नंबर एक गांव से भी बायो गैस संयंत्र के प्रस्ताव मिले हैं। दूसरे चरण में इन गांवों में बायो गैस संयंत्र लगाने को लेकर स्वीकृति लेने सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी। 

ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कमेटी करेगी संचालन
बायोगैस प्लांट स्थापित होने के बाद उसके संचालन के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। परियोजना निदेशक के अनुसार जिन 20 परिवारों को घरेलू गैस मिलेगी, वो हर महीने तय अंशदान जमा करेंगे। यह अंशदान प्लांट की मरम्मत और अन्य कार्यों में खर्च होगा। 

सितारगंज के सलमता गांव में लगने वाले सामुदायिक बायोगैस प्लांट को राज्य स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है और केंद्र से राज्य सरकार को बजट भी मिल चुका है। इस प्लांट को स्थापित करने में 22.44 लाख रुपये खर्च होंगे और जमीन भी मिल चुकी है। तीन महीने में ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
-हिमांशु जोशी, परियोजना निदेशक, स्वजल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed