फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: State Industrial Security Force will be formed in Uttarakhand on the lines of CISF

Exclusive: सीआईएसएफ की तर्ज पर उत्तराखंड में होगा औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन, शासन स्तर पर चल रही तैयारी

Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन का सुझाव दिया था।

विज्ञापन
Exclusive: State Industrial Security Force will be formed in Uttarakhand on the lines of CISF
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हवाई अड्डा, हेलीपैड, वित्त संस्थानों समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देने के लिए उत्तराखंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के गठन की तैयारी हो रही है। शासन इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव (गृह) रिद्धिम अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


Forest Ranger Recruitment: पांच दिसंबर से होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित, पढ़ें अब क्या रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन


देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन का सुझाव दिया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गृह विभाग की समीक्षा बैठक में एसआईएसएफ के गठन के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय से एक बार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन शासन ने प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां लगाकर पुलिस मुख्यालय को दोबारा परीक्षण और संशोधन के साथ नया प्रस्ताव बनाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कम आयु के पूर्व सैनिक होंगे बल में शामिल

राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्व सैनिकों को शामिल करने का प्रस्ताव है। सोच यह है कि सुरक्षा बल में उन सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को शामिल किया जाए, जिनकी आयु एक निर्धारित सीमा से अधिक न हो।

पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा रोजगार का विकल्प

माना जा रहा है राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन से सेना से रिटायर्ड सैनिकों के लिए रोजगार का एक विकल्प खुलेगा। सैन्य बहुल राज्य में पूर्व सैनिकों की बड़ी तादाद है। इस लिहाज से पूर्व सैनिकों के लिए यह बेहतर साबित होगा। 


एयरपोर्ट, हेलीपैड और अन्य प्रतिष्ठानों को मिलेगी दक्ष फोर्स

एसआईएसएफ की स्थापना से राज्य में एयरपोर्ट, हेलीपैड और वित्तीय संस्थानों को दक्ष फोर्स मिल सकती है। उत्तराखंड सरकार हवाई कनेक्टिविटी और इससे जुड़ी अवस्थापना पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे स्थानों पर पुलिस फोर्स या केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होती है। इसके अलावा अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान पर औद्योगिक सुरक्षा बल की सेवाएं भी ले सकते हैं। 


बैंक भी दक्ष सुरक्षा बल की मांग कर चुके हैं

पिछले दिनों शासन स्तर पर एक बैठक के दौरान बैंकों के प्रतिनिधियों ने अपने वित्तीय संस्थानों, कोषागारों और एटीएम की सुरक्षा के लिए अलग से कोई फोर्स बनाने का सुझाव दिया था। एसआईएसएफ इसके लिए एक विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed