फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Policemen will Do Zumba dance for weight loss in Uttarkashi district of Uttarakhand

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड के इस जिले में अब वजन घटाने के लिए पुलिसकर्मी करेंगे जुंबा डांस

Fri, 29 Jan 2021 02:10 AM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jan 2021 02:10 AM IST
सार

  • पुलिस अधीक्षक शुरू करेंगे फिट उत्तरकाशी मूवमेंट
  • ऑनलाइन योग प्रशिक्षण के साथ जुंबा सेशन का भी होगा आयोजन

विज्ञापन
Exclusive: Policemen will Do Zumba dance for weight loss in Uttarkashi district of Uttarakhand
uttarakhand police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुलिस अफसर और जवान अब वजन कम करने व खुद को फिट रखने के लिए योगासन के साथ जुंबा डांस करेंगे। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने इसके लिए फिट उत्तरकाशी मूवमेंट की कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें ऑनलाइन योग प्रशिक्षण के साथ जुंबा सेशन का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अनुशासन एवं कानून व्यवस्था से जुड़ा होने के चलते पुलिसकर्मियों का शारीरिक दृष्टि से फिट व हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर फिट उत्तरकाशी मूवमेंट की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है, जिसमें जनपद के सभी थानों, चौकियों में तैनात अफसर व जवानों को ऑनलाइन योग प्रशिक्षण और जुंबा सेशन के जरिये स्वयं को फिट और हेल्दी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


शरीर को फिट रखने के लिए योग और ध्यान के फायदे किसी से छुपे नहीं है। वहीं इन दिनों वजन घटाने के लिए जुंबा डांस का प्रचलन भी काफी बढ़ रहा है। जो एक एरोबिक्स डांस फार्म है। इसकी एक क्लास में 500 से 800 कैलोरी बर्न की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ के बाद अब मैदान में भी पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
उत्तराखंड में पहाड़ के बाद अब मैदानी जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की उम्मीद है। पुलिस विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है। पुलिस महकमे को छोड़कर सभी विभागों को सरकारी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश मिलता है। इसके चलते हाल ही में पुलिस विभाग ने पहाड़ी जिलों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी थी। अब मैदान में भी यह सुविधा दी जाने की तैयारी है।


फिट उत्तरकाशी मूवमेंट के लिए योग व जुंबा प्रशिक्षक से संपर्क किया जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह से यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। मैं पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए स्वयं इसमें शामिल होऊंगा।
मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed