एक्सक्लूसिव: खाली पीरियड में कॉलेज की छत पर जाकर सेल्फी ले रही छात्राएं, नोटिस जारी
- छात्राओं ने छत पर जाकर सेल्फी ली तो होगी कार्रवाई
- एमकेपी कॉलेज प्रशासन छात्राओं के सेल्फी क्रेज से परेशान
- छात्राएं छत पर जाकर ग्रुप में ले रही हैं सेल्फी, नोटिस जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज प्रशासन इन दिनों छात्राओं के अलग ही शौक से परेशान है। दरअसल, छात्राएं खाली पीरियड में छत पर जाकर सेल्फी ले रही हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
एमकेपी में छात्राओं के छत पर चढ़कर सेल्फी लेने के शौक पर अब कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई भी छात्रा खाली समय में कॉलेज की छत पर काम करते हुए या सेल्फी लेते हुए पकड़ी गई तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उनका कहना है कि कई छात्राओं ने सेल्फी के इस शौक को आदत बना लिया है। अच्छी लोकेशन के चक्कर में वे कॉलेज की छत पर चढ़ जाती हैं। ऐसे में किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है।
मनोरोग बनता जा रहा है सेल्फी
हादसे के मद्देनजर ही यह नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपील की है कि वह खाली समय में सेल्फी जैसे काम में टाइम बर्बाद करने के बजाए लाइब्रेरी में जाकर अध्ययन करें।
सोशल मीडिया में सेल्फी शेयर करने का ट्रेंड अब मनोरोग की ओर बढ़ रहा है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि खुद को परफेक्ट देखने और दिखाने का यह ट्रेंड, क्रेज में बदल रहा है।
न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता का कहना है कि सेल्फी सोशल मीडिया में अपलोड करने के बाद बार-बार उस पर हिट्स और लाइक्स देखना ही इस मनोरोग को और बढ़ा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि अपनी आदत पर नियंत्रण किया जाए।