फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Exclusive: Elevated Glass Platform to be built on Alaknanda River in Jilasu of Uttarakhand

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड के जिलासू में अलकनंदा नदी पर बनेगा एलिवेटेड ग्लास प्लेटफार्म

Mon, 04 Jan 2021 02:45 AM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Jan 2021 02:45 AM IST
सार

  • जिलासू और लंगासू को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने को प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान 
  • करीब आठ मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा होगा प्लेटफार्म, रीवर बीच भी होगा विकसित  
  • पर्यटक यहां खड़े होकर प्राकृतिक नजारों का ले सकेंगे आनंद

विज्ञापन
Exclusive: Elevated Glass Platform to be built on Alaknanda  River in Jilasu of Uttarakhand
अलकनंदा नदी पर बनेगा ग्लास प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग के समीप अलकनंदा के किनारे स्थित लंगासू और जिलासू क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा। इसके तहत जिलासू में अलकनंदा नदी पर एलिवेटेड ग्लास प्लेटफार्म स्थापित किया जाएगा, साथ ही रीवर बीच भी बनाया जाएगा। जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और जिलासू, लंगासू को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर स्थित जिलासू में रीवर व्यू पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां दूर तक फैली पहाड़ियां और बहती अलकनंदा का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक यहां जरूर रुकते हैं। इसलिए प्रशासन मास्टर प्लान के तहत इस क्षेत्र को और भी विकसित करने की योजना तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडे ने बताया कि जिलासू में अलकनंदा नदी पर करीब आठ मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा एलिवेटेड ग्लास प्लेटफार्म स्थापित किया जाएगा। नदी पर एक छोर से दूसरे छोर तक पुल जैसा बनेगा जिसका आधार लोहे का होगा जबकि प्लेटफार्म कांच जैसा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रीवर बीच भी विकसित किया जाएगा

इस कांच के प्लेटफार्म पर खड़े होकर लोग जिलासू में प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां रीवर बीच भी विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर्यटकों को रात्रि विश्राम की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए होम स्टे की सुविधा दी जाएगी। साथ ही लंगासू में आयुर्वेद का पंचकर्म सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही यह प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा। 

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के साथ कुछ ही चुनिंदा धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर हर वर्ष लाखों तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं। उन्हें नए स्थलों से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिलासू और लंगासू क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
- स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed