फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: Electricity Corporation will recover 124 crore electricity bill arrears in two months in Dehradun

एक्सक्लूसिव: देहरादून में दो माह में 124 करोड़ बिजली बिलों का बकाया वसूलेगा ऊर्जा निगम

Sun, 22 Nov 2020 01:43 PM IST
अलका त्यागी हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Nov 2020 01:43 PM IST
सार

  • नवंबर और दिसंबर में बिजली वसूली के लिए मिला सभी डिवीजनों को लक्ष्य
  • कोरोना की वजह से नहीं हो पाई थी बिजली बिलों की वसूली, चलेगा अभियान 

विज्ञापन
Exclusive: Electricity Corporation will recover 124 crore electricity bill arrears in two months in Dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों का बकाया है वे समय से इसे जमा करवा लें। ऐसा न हो कि कनेक्शन कट जाए। जी हां, ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बिजली बिलों के बकाये का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन ऊर्जा निगम काट देगा। वसूली के लिए बाकायदा मुख्यालय की ओर से प्रत्येक डिवीजन के लिए लक्ष्य तय किया है। दून के ग्रामीण और नगरीय डिवीजनों को नवंबर और दिसंबर दो माह में 124.29 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम हर साल बकाया वसूली के लिए अभियान चलाता है। लेकिन, इस बार कोरोना की वजह से अभियान नहीं चलाया जा सका। इस दौरान ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को खुद ही बिजली बिलों का भुगतान करने की अपील की थी, लेकिन हजारों उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर पाए, जिससे ऊर्जा निगम का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपया बकाया है। बकाये की वसूली के लिए अब ऊर्जा निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन



जिन उपभोक्ताओं का बकाया है, उन्हें सूचित कर बकाये का भुगतान करने की अपील की जा रही है। इसके बाद जो बकाये का भुगतान नहीं करेगा, ऊर्जा निगम उसका कनेक्शन काट देगा। अब तक ऊर्जा निगम हर डिवीजन में सैकड़ों कनेक्शन काट भी चुका है। बकाये के भुगतान के लिए बाकायदा मुख्यालय की ओर से सभी डिवीजनों को दो माह का अलग-अलग लक्ष्य देकर शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में वसूली का लक्ष्य

ग्रामीण डिवीजन 
डिवीजन का नाम    लक्ष्य
रायपुर डिवीजन    21.42 करोड़
विकासनगर डिवीजन    15.01 करोड़ 
ऋषिकेश डिवीजन    26.62 करोड़ 
डोईवाला डिवीजन    12.69 करोड़
मोहनपुर डिवीजन    52.42 करोड़ 

नगरीय डिवीजन
नार्थ डिवीजन    25.20 करोड़ 
साउथ डिवीजन    44.09 करोड़
सेंट्रल डिवीजन    26.74 करोड़
कुल    224.29 करोड़ 

दून के साथ ही गढ़वाल और कुमांऊ में भी सभी डिवीजनों को बकाये की वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को दो माह का अलग-अलग लक्ष्य देकर शत-प्रतिशत पिछला और इस वित्तीय वर्ष का बकाया वसूलने के निर्देश दिए हैं। जो उपभोक्ता बकाये का भुगतान नही करेगा, उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
- अतुल अग्रवाल, डायरेक्टर प्रोजेक्ट यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed