फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: China Equipped with WiFi facility in indian bordering Areas

एक्सक्लूसिव: भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में वाईफाई सुविधा से लैस हुआ चीन, जवानों को दे रहा आधुनिक सुविधाएं 

Thu, 28 Jan 2021 02:10 AM IST
अलका त्यागी दीपक कापड़ी, अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक कापड़ी, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jan 2021 02:10 AM IST
सार

  • सीमा पर अपने जवानों को आधुनिक सुविधाएं दे रहा ड्रैगन, भारत भी इस दिशा में प्रयासरत 
     

विज्ञापन
Exclusive: China Equipped with WiFi facility in indian bordering Areas
वाई-फाई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चीन ने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में वाईफाई सेवा का विस्तार कर दिया है। चीन के सैनिक वीडियो कॉल के माध्यम से आसानी से सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। हालांकि सीमा विवाद के बाद भारत भी सीमावर्ती गांवों में सुविधाएं देने में तेजी दिखा रहा है। इसके बावजूद मिलम और लिपुलेख के ऊपर तैनात भारतीय जवानों के पास संचार सेवा उपलब्ध नहीं है। हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में भी सीमा पर पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, चीन ने करीब 17 हजार फुट से ऊपर भारतीय सीमा से लगे कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग से आगे लिपुलेख टॉप, पाला, दुलुम, मूकरम, करनाली नदी, तकलाकोट मंडी (पुलांग) तक वाईफाई के जरिये संचार सेवा पहुंचा दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: चीन सीमा पर 11 हजार फीट की ऊंचाई पर वाईफाई सेवा से जुड़ी आईटीबीपी की मिलम चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी के मिलम क्षेत्र से आगे अपनी सीमा में चीन करीब 13 हजार फुट तक वाईफाई सेवा पहुंचा उपलब्ध करा चुका है। दूसरी तरफ भारत करीब नौ हजार फुट पर लास्पा, करीब 11 हजार फुट पर मिलम और करीब 13 हजार फुट ऊंचाई पर गुंजी तक वाईफाई सुविधा दे रहा है।

सीमा तक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में भारत तेजी से काम कर रहा है लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से ढके होने के कारण विकास कार्यों में दिक्कत हो रही है। तापमान की कमी के कारण सीमा पर हॉटमिक्स कारगर नहीं है तो चीन तकनीकी का इस्तेमाल कर सड़कों को कोल्डमिक्स कर रहा है। भारतीय क्षेत्र में चीन सीमा तक मजबूत चट्टानें हैं। चीन की ओर से पठारी क्षेत्र होने के कारण वहां सड़कें बनाने में अड़चन भी कम हैं। 

नेपाल भी सड़क और पैदल रास्तों का तेजी से कर रहा है निर्माण 

भारत के साथ कालापानी विवाद के बाद नेपाल भी भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने और पैदल रास्तों के निर्माण में जुटा हुआ है। मालला में अस्थायी हेलीपैड बनाकर नेपाल कालापानी तक पैदल रास्तों का निर्माण तेजी से कर रहा है। भारतीय सीमा पर नेपाली सैन्य गतिविधियां भी बढ़ी हैं। 

आधुनिक हटों में रह रहे चीनी सैनिक 
भारत-चीन सीमा पर जवानों के लिए चीन ने आधुनिक सुविधाएं दी हैं। वे आधुनिक हट्स में रहते हैं। इनमें ठंड का असर कम होता है।  

चीन सीमा पर जैसे चीन सुविधाओं का विस्तार कर रहा है, वैसे ही भारत को भी करना होगा। सड़कों का निर्माण करने और संचार सुविधा देने में तेजी लानी होगी। सड़कों के निर्माण से छोटा कैलाश, ओम पर्वत में पर्यटन गतिविधियां बढेंगी और सामरिक दृष्टि से भारतीय सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी। 
- दिनेश गुंज्याल, भारत चीन सीमा मामलों के जानकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed