फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exciting matches were played in the boys' basketball

Dehradun News: अंडर-17 में हरिद्वार ने दून को और अंडर-19 में दून ने हरिद्वार को हराया

Wed, 27 Dec 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Exciting matches were played in the boys' basketball
Iबास्केटबाल : अंडर-17 के सेमीफाइनल में हारीं टिहरी व पौड़ी, अंडर-19 में पौड़ी व नैनीताल बाहरI
विज्ञापन




युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बालक वर्ग के बास्केटबाल में रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें अंडर-17 के फाइनल में हरिद्वार ने दून को 40-39 और अंडर-19 में दून ने हरिद्वार को 67-51 से हरा दिया।



परेड ग्राउंड के बास्केटबाल कोर्ट में मंगलवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार ने टिहरी को 49-34 से और दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने पौड़ी को 61-07 से पराजित किया। उसके बाद फाइनल में हरिद्वार ने देहरादून को कड़ी टक्कर के साथ 40-39 से हरा दिया। यहां हार्डलाइन मैच में टिहरी ने जीत दर्ज कर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने नैनीताल को 74-26 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने पौड़ी को 54-34 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद देहरादून ने हरिद्वार के बीच फाइनल हुआ जिसे दून ने 67-51 से जीत लिया। यहां पौड़ी को तीसरा स्थान मिला। अंत में विजेता टीमों को मेडल, प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iप्रतियोगिता के दौरान इनकी रही मौजूदगीI



प्रतियोगिता आयोजन के दौरान संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी देहरादून चमन सिंह चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कालसी डॉ. जगदीश नेगी, सहायक बास्केटबाल कोच प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed