{"_id":"64cd50de224912268c090207","slug":"excited-by-the-supreme-courts-stay-on-the-sentence-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-216567-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आतिशबाजी कर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आतिशबाजी कर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी की सजा पर स्टे मिलने पर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
पहाड़ी चौक तक जुलूस निकालकर नारेबाजी
सजा पर रोक लोकतंत्र की जीत : विकास
सुप्रीम कोर्ट की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर स्टे दिए जाने से उत्साहित कांग्रेसियों ने विकासनगर बाजार में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थन में नोर लगाए। सजा पर रोक से हर कांग्रेसी के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
शुक्रवार को खबर लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ता तिलक भवन में एकत्र हुए। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पहाड़ी गली चौक पर पहुंचे, जहां आतिशबाजी कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, टीम इंडिया जिंदाबाद के साथ ही जयकारा वीर बजरंगी, हर-हर महादेव के नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव विकास शर्मा और कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने सजा पर रोक को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को नेतृत्व विहीन करने के लिए सरकार ने साजिश करके राहुल गांधी के विरुद्ध उनकी संसद सदस्यता रद्द करने का काम करके अपनी तानाशाही का परिचय दिया था, लेकिन आज कानून और जनता की जीत हुई है। इस मौके पर पीसीसी मेंबर संजय जैन, शहर अध्यक्ष कितेश जयसवाल , ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, संजय किशोर, शम्मी प्रकाश, अनुपम कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरबर्टपुर में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न माया। कार्यकर्ता शाम साढे छह बजे सनातन धर्मशाला हरबर्टपुर पर एकत्र हुए। जहां से ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, फुरकान अहमद, बीना चौहान, नाथीराम, जीबी डोभाल आदि मौजूद रहे।