फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Examination for admission of poor students

Dehradun News: गरीब छात्रों के प्रवेश को हुई परीक्षा

Mon, 04 Dec 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Examination for admission of poor students
शिव नादर फाउंडेशन की ओर से रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में विद्याज्ञान विद्यालयों में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया गया। फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. अरविंद कुमार ने बताया गया कि ग्रामीण अंचलों के गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को तलाश कर उनको तराशने का काम शिवनादर फाउंडेशन करता है। विद्याज्ञान विद्यालय आवासीय, विश्व स्तरीय और निशुल्क हैं। ग्रामीण सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र छात्राएं इस प्रवेश परीक्षा को दे सकते हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की ओर से शिवनादर फाउंडेशन के साथ एमओयू होने के बाद राज्य के आठ जिलों में रविवार को इस प्रवेश परीक्षा को संचालित कराया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापिका प्रेमलता बौड़ाई ने शिवनादर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक सेवा के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed