फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex vice chancellor of medical university MC Pant died.

नहीं रहे मेडिकल विवि के पूर्व कुलपति डॉ पंत

Fri, 14 Aug 2015 02:54 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Aug 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
ex vice chancellor of medical university MC Pant died.

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विवि के पूर्व कुलपति डॉ. एमसी पंत का बृहस्पतिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। वह कैंसर में शोध के लिए जाने जाते थे। उनकी कैंसर से मौत के बाद विवि में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


डॉ. एमसी पंत का जन्म 11 अक्तूबर 1956 को कुंकोली, रानीखेत में हुआ था। उनकी शिक्षा गांव के स्कूल से हुई। इसके बाद 12वीं की शिक्षा मिशन कॉलेज रानीखेत से ली। उन्होंने कुमाऊं विवि से 1974 में बीएससी की। इसके बाद 1979 में एमबीबीएस और 1985 में एमडी की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने केजी मेडिकल कॉलेज में बतौर लेक्चरर अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्हें यूनिवर्सिटी आफ टोक्यो, जापान में सीटी स्कैन में स्पेशलाइजेशन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीन रिसर्च पर देश-विदेश में नाम
प्रो. पंत के कैंसर से जुड़ी जीन रिसर्च को देश विदेश में खूब वाहवाही मिली। उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी घातक बीमारी किन जीन की वजह से हो सकती है। हालांकि इस दौरान वह खुद भी कैंसर से ग्रस्त हो गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ में उनका निधन हो गया।


एचएनबी मेडिकल विवि से इस्तीफा देने के बाद से वह लखनऊ स्थित अपने आवास में ही थे। उनके निधन की खबर के बाद विवि में शोक की लहर दौड़ गई। कुलपति डॉ. यूएस रावत, कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल सहित पूरे स्टाफ ने उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed