फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen were duped of Rs 32.20 lakh in the name of getting them jobs in Finland

Dehradun News: फिनलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व फौजियों से 32.20 लाख रुपये ठगे

Thu, 31 Jul 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen were duped of Rs 32.20 lakh in the name of getting them jobs in Finland
Iएक सेवानिवृत्त सेना के सूबेदार समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

I
I
Iहिमाचल प्रदेश के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी नरजंग कुमार समेत पांच पूर्व सैन्यकर्मियों से फिनलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 32.20 लाख रुपये ठग लिए गए। नवंबर 2023 से फरवरी 2025 के बीच हुई इस ठगी के आरोप में सेवानिवृत्त सूबेदार संदीप थापा समेत छह लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों के फर्जी दस्तावेज भी बनाए हैं।
I
Iएसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि नरजंग कुमार और संदीप थापा साथ में ही सेना में तैनात थे। नवंबर 2023 में संदीप थापा ने नरजंग कुमार से कहा कि उनका रिश्तेदार उपेंद्र सिंह थापा मर्चेंट नेवी में कैप्टन है। उसकी बड़े-बड़े लोगों से जान-पहचान है। वह एक साथ कई लोगों की विदेश में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए संदीप थापा ने नरजंग कुमार की मुलाकात उपेंद्र कुमार से कराई। उस वक्त नरजंग के साथ असीम थापा, अश्वनी कुमार और विकास थापा भी मिलने गए थे। ये सब भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। मुलाकात के समय उपेंद्र के घर पर उसके पिता सुरेंद्र सिंह थापा, माता सरोज थापा, पत्नी दिप्ती थापा और संदीप थापा मौजूद थे। उस वक्त उपेंद्र थापा ने नरजंग कुमार और उनके साथियों की नौकरी फिनलैंड में लगवाने की बात कही। इसके लिए 10-10 लाख रुपये का खर्च बताया और पांच-पांच लाख रुपये एडवांस देने को कहा।
विज्ञापन

I
I
I
Iकुछ दिन बाद इन सभी ने पांच-पांच लाख रुपये नकद और आरटीजीएस के माध्यम से उपेंद्र थापा और उसके परिवार को दे दिए। एक साल तक प्रक्रिया चलती रही। उन्हें इस बीच कई लोगों से गूगल मीट के माध्यम से इंटरव्यू आदि भी कराया गया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि फिनलैंड में नौकरी की बात नहीं बन रही है, मगर ऑस्ट्रिया से नौकरी का ऑफर है। इसके लिए उनसे कहा गया कि वीजा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्हें ऑफर लेटर व अन्य दस्तावेज मेल व कुरियर के माध्यम से प्राप्त होने की बात कही। इसके बाद फरवरी 2025 में बाकी रकम भी धीरे-धीरे कर पीड़ितों से ले ली गई। कुरियर आए तो पता चला कि उनके दस्तावेज फर्जी हैं। पीड़ितों ने पड़ताल की तो मालूम हुआ कि उसने फिनलैंड के लिए जो दस्तावेज बनाए थे वे सब फर्जी थे। अब पैसा देने से इन्कार कर रहे हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी ने बताया कि इस मामले में संदीप थापा, सुरेंद्र सिंह थापा, सरोज थापा, संदीप थापा, दिप्ती थापा और उपेंद्र की पत्नी रक्षा दशिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रक्षा दशिला ने इनसे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर अंग्रेजी की कोचिंग कराई थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed