{"_id":"6429e64cafafaa915f0a9fa4","slug":"ex-servicemen-rally-one-rank-one-pension-dehradun-news-c-5-drn1037-120494-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वन रैंक वन पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली
Mon, 03 Apr 2023 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
ओआरओपी (वन रैंक वन पेंशन), पे-कमीशन, व पेंशन में किए जा रहे भेदभाव को लेकर पूर्व सैनिकों ने छिद्रवाला में बैठक के बाद रैली निकाली। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भेदभाव बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक व रैली में ऋषिकेश, श्यामपुर, गढ़ी, रायवाला, नेपाली फार्म, भानियावाला, डोईवाला आदि क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान गौरव सैनानी एसोसिएशन के प्रवक्ता सूबेदार मेजर खुशाल परिहार ने सभी को पेंशन की विसंगतियों, एमएसपी, पे-कमीशन व ओआरओपी में सरकार की ओर से किए भेदभाव के संबंध में जानकारी दी। कहा कि इनको लेकर धीरे-धीरे सभी पूर्व सैनिक जागरूक हो रहे हैं।
संचालन कर रहे कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि गौरव सैनानियों के साथ वीर नारियों, पूर्व सैनिकों के परिवार की महिलाओं ने भी इस अभियान में आना शुरू कर दिया है। पूर्व सैनिकों की लड़ाई तब तक जारी रहेगी सेना के जवानों के साथ भेदभाव खत्म नहीं होगा। कहा कि आज तक जवान व जेसीओ पे-कमीशन कमेटी के पूर्व सैन्य अधिकारियों पर निर्भर थे। लेकिन उन्होंने सरकार से सिर्फ अपना फायदा लिया और जवानों का नुकसान किया।
विज्ञापन
अब जवान व जेसीओ इनके झांसे में नहीं आने वाले। पूर्व सैनिक सरकार तक अपनी बात खुद पहुंचाएंगे। इस दौरान गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर राणा, उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, राजेंद्र कंडारी, रणवीर सिंह, बिरेंद्र सिंह कंडारी, जवाहर लाल चमोली,वीडी नौटियाल,भगत सिंह राणा, बिरेंद्र सिंह, सैन सिंह पंवार, विजय भट्ट, शिशुपाल पोखरियाल, जरनैल सिंह चतर सिंह, देवेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।