फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-servicemen of 3/1 Gorkha Rifles celebrated the 64th

Dehradun News: पूर्व सैनिकों ने मनाया गोरखा राइफल्स का स्थापना दिवस

Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen of 3/1 Gorkha Rifles celebrated the 64th
3/1 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने यूनिट का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पूर्व सैनिकों ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन जीएस सलारिया (मरणोपरांत) को श्रद्धांजलि अर्पित की। डाकरा कैंट में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पूर्व सैनिक नारायण थापा ने बताया कि यूनिट की स्थापना 21 दिसंबर 1959 में क्लेमेंटटाउन में हुई थी। यूनिट ने यूएन पीस आपरेशन कांगो में 1961 से 1962 तक सराहनीय कार्य किया। इस दौरान यूनिट को एक परमवीर चक्र, दो महावीर चक्र, और चार वीर चक्र प्राप्त हुए। यूनिट ने 1965 में सियालकोट सेक्टर और सकरगढ़ सेक्टर में भारत-पाक युद्ध में भाग लिया। बताया कि स्थापना दिवस से आज तक यूनिट को एक परमवीर चक्र, दो महावीर चक्र, एक वीर चक्र, तीन शौर्य चक्र, 26 सेना मेडल आदि पदक मिल चुके हैं। इस दौरान जनरल संजीव चौहान, मेजर जनरल आरपी सिंह, ब्रिगेडियर सुधीर सक्सेना, कर्नल निशांत, कैप्टन मोहन सिंह राणा, जीपी उनियाल, रनेश राणा, नारायण थापा, मनीष प्रधान, राम प्रसाद थापा आदि पूर्व सैनिक और अधिकारी परिवार संग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed