स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान एवं श्री सनातन धर्म मंदिर सेवा समिति की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रेमनगर में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर लोगों में जोश भर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेमनगर थानाध्यक्ष धमेंद्र रौतेला ने पूर्व सैनिकों और लोगों से युवाओं में बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम और ठगी की के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कर्नल जगजीत सिंह राणा, कर्नल सुधीर मेहता, कैप्टन सीएम कन्याल, कैप्टन एचपी पुरोहित सहित करीब 28 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरीश कटारिया, गुलशन माकिन, पारुल विश्नोई, सुुभाष माकिन, अवतार किशन, रवि भाटिया, डॉ. आदर्श बसंल, ओम गिरोटी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।