{"_id":"698e067331218e2bc504c3c8","slug":"ex-servicemen-employment-fair-starts-today-at-jaswant-ground-garhi-cantt-dehradun-news-c-5-hld1006-900016-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिक रोजगार मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिक रोजगार मेला आज से
विज्ञापन
- सैनिक कल्याण मंत्री से मिले ब्रिगेडियर सुधीर मलिक
देहरादून। जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट में शुक्रवार को एक दिवसीय पूर्व सैनिक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। ब्रिगेडियर सुधीर मलिक ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिलकर पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, ऐसे आयोजनों से पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ब्यूरो