फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-serviceman suffered heart attack, wife consumed poison in shock, both died

पूर्व सैनिक को पड़ा दिल का दौरा, सदमे में पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत

Thu, 03 Jun 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman suffered heart attack, wife consumed poison in shock, both died
विकासनगर। पूर्व सैनिक ह्दयघात से मौत हो गई। सदमे में उनकी पत्नी ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में बुजुर्ग दंपती का एक साथ दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तुलसी सिंह नेगी (80) निवासी दिनकर विहार सेना से सेवानिवृत्त थे। वे नगर पालिका विकासनगर अंतर्गत दिनकर विहार में पत्नी शांति देवी (74) और बेटे संतोष नेगी के साथ रह रहे थे। उनका भरपूरा परिवार है। बताया जा रहा है कि तुलसी सिंह नेगी कुछ दिन से बीमार थे। बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें हार्टअटैक आया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जाते इससे पहले ही उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया। जिससे उनकी पत्नी शांति देवी का गहरा सदमा लगा। पति की मौत के करीब 10 मिनट बाद ही शांति देवी ने भी जहर का सेवन कर लिया। जिस पर परिजन उन्हें आनन फानन में हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एचसीपी प्रवेश कुमार का कहना है कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार महिला ने जहर का सेवन कर लिया था। मृतक दंपती का भरापूरा परिवार है। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल सभा ने प्रकट किया दुख
मृतक तुलसी सिंह नेगी गढ़वाल सभा से जुड़े थे। दंपत्ति के निधन पर गढ़वाल सभा ने गहरा दुख प्रकट किया है। दुख प्रकट करने वालों में अध्यक्ष पीसी केष्टवाल, सचिव सुमन मोहन ममगाईं, अजय जुयाल, अनूप रावत, हरीश पैन्यूली, राजेश नौटियाल, नरेश पैन्यूली, बीना डोभाल, अमिता नेगी, सरिता रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed