फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex cm nishank visit balliwala flyover 

पूर्व सीएम बोले, ‘चीफ साहब, ये फ्लाईओवर नही मौत का रास्ता है’

Wed, 10 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
ex cm nishank visit balliwala flyover 
balliwala flyover - फोटो : AmarUjala

पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बल्लीवाला फ्लाईओवर को मौत का रास्ता करार दिया है। उनका कहना है कि फ्लाईओवर के निर्माण में प्रस्तावित मानकों की अनदेखी की गई जिसकी जांच करायी जाएगी। पूर्व सीएम ने डाट काली मंदिर के पास प्रस्तावित डबल लेन सुरंग का भी डिजाइन देखने के साथ ही मौके पर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने बल्ली वाला फ्लाईओवर का निरीक्षण करते समय राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा से कहा कि ये फ्लाईओवर नही वरन मौत का रास्ता है। जिस तरीके से फ्लाईओवर पर आए दिन हादसे हो रेह हैं इसके लिए तमाम अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य अभियंता से पूछा कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पुल के निर्माण का अनापत्ति प्रमाण पत्र नही दिया तो कैसे फ्लाईओवर का निर्माण कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड के रास्ते में बनेंगे 35 अत‌िथ‌िगृह

ex cm nishank visit balliwala flyover 

जब फ्लाईओवर फोरलेन प्रस्तावित था तो टू लेन किसने इशारे पर किया गया? पूर्व सीएम ने डाट  काली मंदिर के पास प्रस्तावित टू लेन सुरंग का भी अफसरों के साथ निरीक्षण  किया।

उन्होंने विभागीय अभियंताओं के साथ बैठक कर ‘आल वेदर रोड’ की भी समीक्षा की। कहा कि आल वेदर रोड के रास्ते में 35 अतिथिगृहों का भी निर्माण कराया जाय ताकि पर्यटकों को ठहरने में आसानी हो।

उन्होंने मोहकमपुर और अजबपुर में निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज को समय रहते पूरा कराने का निर्र्देश दिया। इसके अलावा हरिद्वार के रुड़की, इकबालपुर, ज्वालापुर और लक्सर में प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज का काम जल्द करने की बात कही।  

मौत का फ्लाईओवर निगल चुका छह जिंदगी

ex cm nishank visit balliwala flyover 

 बल्लीवाला फ्लाई ओवर अब तक छह इंसानी जिंदगी निगल चुका है। फ्लाई ओवर के उद्घाटन के साथ हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। एक-एक कर छह नौजवान फ्लाई ओवर अपनी जिदंगी से हाथ धो चुके है।

घायलों की संख्या तो अनगिनत है। अमर उजाला ने फ्लाई ओवर की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की निंद्रा तोड़ने की मुहिम चलाई थी। कुछ दिन पुलिस भी मुस्तैद रही।

एसपी ट्रैफिक ने फ्लाई ओवर की कमियों को चिहिंत कर उसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दी थी। उस पर थोड़ा काम होने के बाद हादसों में जरूर कमी आई है, लेकिन अभी यहां हादसों का खतरा बरकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed