{"_id":"5a8efa9b4f1c1ba3378b5769","slug":"ex-cm-nd-tiwari-condition-improved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम ND तिवारी की हालत में थोड़ा सुधार, अभी भी आईसीयू मे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम ND तिवारी की हालत में थोड़ा सुधार, अभी भी आईसीयू मे भर्ती
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार को कुछ सुधार आया है। उनका ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया है। वहीं शरीर में फैला संक्रमण भी अब काफी हद तक नियंत्रण में है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पीए मुकेश शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर 2017 को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 फरवरी 2018 को उन्हें तेज बुखार आने के साथ ही उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था।
विज्ञापन
उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने उसी दिन उन्हें निजी कमरे से आईसीयू में शिफ्ट करा दिया था। उन्होंने जानकारी दी कि चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को रोहित शेखर तिवारी को बताया कि उनके पिता का ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया है। वहीं शरीर में फैला संक्रमण भी काफी हद तक नियंत्रण में आ गया है। हालांकि उन्हें अब भी आईसीयू में ही रखा गया है।
विज्ञापन