{"_id":"ced02ceab585f6e7cd57c984099ad070","slug":"ex-cm-koshyari-says-bjp-leadership-is-qualified","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोश्यारी दे गए 'मिशन मोदी' का गुरु मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोश्यारी दे गए 'मिशन मोदी' का गुरु मंत्र
अमर उजाला/अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Oct 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि भाजपा के पास योग्य नेतृत्व है। देश को भारतीय जनता पार्टी ही संभाल सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
श्री कोश्यारी भगवती पैलेस में हुई भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री कोश्यारी ने कहा कि कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहें और समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का प्रयास करें।
विज्ञापन
संगठन हित की भावना होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन जरूरी है। कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में ‘स्व’ के बजाय संगठन हित की भावना होनी चाहिए।
विज्ञापन
पद की लालसा छोड़ कार्यकर्ता संगठन को एकसूत्र में पिरोने का संकल्प लें। अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से भी संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास होना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने लोकसभा क्षेत्र में जीत के लिए काम करना होगा।
51 हजार सदस्य बनाए जा चुके
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने बैठक के समापन की घोषणा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि एक लाख के सापेक्ष अब तक 51 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं।
मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री विनोद कंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष दर्शन रावत ने भी विचार रखे। संचालन महामंत्री गणेश ठकुराठी और मनोज जमखोला किया।
इस अवसर पर विधायक अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, राम कुमार चौधरी, महिमन कन्याल, वीरेंद्र रावत, जगमोहन बिष्ट, जितेंद्र रावत, मनवीर चौहान, विशाल गुप्ता, दीपक पांडे, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र बिष्ट, त्रिलोक लटवाल, पंकज जोशी आदि मौजूद थे।