फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   EX CM emotional post on facebook

पूर्व सीएम के फेसबुक पर डाले इस इमोशनल पोस्ट से मची हलचल, कहा मेरा नंबर भूल गए हैं सब

Sun, 04 Feb 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Feb 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
EX CM emotional post on facebook
harish rawat

पूर्व सीएम ने फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। आगे पढ़िए क्या लिखा है सीएम ने इस पोस्ट पर..

विज्ञापन


कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली को लेकर छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। रैली में आमंत्रण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बाद जब उनके सिपहसालार ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तरकश से एक और शब्द बाण बाहर निकला कि ‘मैं तरसता रहा, लेकिन आपने मुझे नहीं बुलाया।’ फेसबुक वॉल पर लिखी उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के हलकों में चर्चा का विषय बनी है।

रैली में न बुलाए जाने के सवाल पर जब प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें आमंत्रित किए जाने के बारे में अपना पक्ष साफ किया तो जवाब में हरीश रावत ने भी फेसबुक पर फिर पोस्ट डाली।
विज्ञापन

 

EX CM emotional post on facebook
हरीश रावत - फोटो : file photo
उन्होंने लिखा,‘कुछ लोग मुझको सलाह दे रहे हैं कि मैं अपना मोबाइल रखूं। मैं उन दोस्तों से कहना चाहता हूं कि पूरन के जिस नंबर पर आप लोग मुझसे कई बार बातचीत कर चुके हैं, वो मेरा ही नंबर है। वही एकमात्र अब मेरा सहायक है जो रात-दिन मेरे साथ है। आप उसका नंबर तो भूल गए और नंबर आप खोजते ताकि औपचारिकता भी पूरी हो जाए और बुलाना भी न पड़े।

मैंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लगा, बहुत अच्छा किया। मैं तरसता गया, लेकिन आपने नहीं बुलाया। कोई गिला नहीं, कार्यक्रम सफल होना चाहिए।’ हरीश रावत की इस पोस्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र शाह ने कमेंट्स कर यह एहसास दिलाया कि संगठन की ओर से दिग्गज नेता को सूचना भेजी गई थी।
 

बोले पूर्व मुख्यमंत्री बहुत हुआ, अब चैप्टर क्लोज

EX CM emotional post on facebook
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
इसके समर्थन में उन्होंने रावत की पोस्ट के कमेंट्स बॉक्स में चंदन जीना को रैली के संबंध में भेजी गई सूचना का व्हाट्स एप स्क्रीन शाट भी डाला गया। साथ ही उन्होंने सभी नेताओं की संपत्ति की जांच की मांग भी कर डाली।

उनके इस कमेंट को लेकर हरीश रावत खेमे के नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हालांकि, अभी यह प्रतिक्रिया खुलकर सामने नहीं आई है, लेकिन कहीं न कहीं इसने कांग्रेस के भीतर के अंतर्द्वंद्व को भी उजागर किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फेसबुक पर रैली में न बुलाए जाने को लेकर की गई पोस्ट पर जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है, इस चैप्टर को यहीं क्लोज हो जाना चाहिए। इससे आगे उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed