फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Everyone's contribution in cleanliness is important: Trivandra

स्वच्छता में सभी का योगदान जरूरी : त्रिवेंद्र

Tue, 17 Sep 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Everyone's contribution in cleanliness is important: Trivandra
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन और समाज पर गहरा असर डालती है। इसलिए स्वच्छता में सभी का योगदान जरूरी है। वह सोमवार को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत घंटाघर के पास आयोजित स्वच्छता अभियान को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन को लेकर भाजपा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मना रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सोमवार को घंटाघर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति की सफाई कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर बीमारियां गंदगी की वजह से होती हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना होगा। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प सामूहिक प्रयासों से ही पूरा होगा। इस मौके पर सीएम ने सफाई कर्मचारी रानी देवी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और लोगों को कुल्हड़ में चाय पिलाई। इसके अलावा मेयर सुनील उनियाल और राजपुर विधायक खजान दास ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, पुनीत मित्तल, संतोष नागपाल, आदित्य चौहान, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, राजीव उनियाल, मीना कपूर, ममता गर्ग, नंदी आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद-विधायकों के जाने के बाद पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने से पहले सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैंट विधायक हरबंस कपूर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कार्यक्रम स्थल से चले गए। वजह कार्यक्रम सुबह नौ बजे का था, जबकि मुख्यमंत्री 11:30 बजे पहुंचे थे। पदाधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के समय की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed