फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Every student registered on Samarth portal will get digital ID Uttarakhand news in hindi

देहरादून: समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक छात्रों को मिलेगी डिजिटल आईडी, अब एक क्लिक पर मिल जाएगी जानकारी

Sat, 16 Sep 2023 04:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 04:49 PM IST
सार

स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ के अंतर्गत पंजीकृत छात्र स्टूडेंट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपनी समस्त शैक्षणिक उपलब्धियों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे साथ ही वह अपने क्रेडिट स्कोर, परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

विज्ञापन
Every student registered on Samarth portal will get digital ID Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत प्रत्येक छात्र-छात्रा को डिजिटल पहचान पत्र दिए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही समर्थ पोर्टल पर स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल शुरू कर दिया गया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विवि एवं महाविद्यालयों की तमाम शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी।

विज्ञापन

नये मॉड्यूल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एक क्लिक पर सभी सूचनाएं मिलेंगी। ‘स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल’ के अंतर्गत पंजीकृत छात्र स्टूडेंट लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपनी समस्त शैक्षणिक उपलब्धियों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे साथ ही वह अपने क्रेडिट स्कोर, परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

विज्ञापन


छात्रों को समय पर मिलेंगी सूचनाएं
इसके अलावा स्टूडेंट लाइफ साइकल मॉड्यूल पर एग्जाम फार्म, एडमिट कार्ड सहित परीक्षा व प्रवेश संबंधी तमाम सूचनाएं छात्रों को समय पर मिलेंगी। मॉड्यूल के माध्यम से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्रवेश के तुरंत बाद विवि नामांकन संख्या भी उपलब्ध कर दी गई है। जबकि इससे पहले छात्र-छात्राओं को नामांकन संख्या परीक्षा फार्म भरने के उपरांत ही मिल पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून:  ऐसी कड़की बिजली...उड़ा दी शहर की नींद, मकानों में कंपन, कुछ मिली सेकेंड के लिए हुआ दिन जैसा उजाला

समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल है। छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगी। उन्हें समय से शिक्षण संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी। - डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed