फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Every eye cried at Siddharth's funeral

हरिद्वार में हुआ देहरादून के सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार

Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
सार

हरिद्वार अंतिम यात्रा से पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना और कर्नल अजय कोठियाल सिद्धार्थ के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। सिद्धार्थ की अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए सुबह लगभग साढ़े 10 बजे उनके नेशविला रोड स्थित निवास से रवाना हुई। नम आंखों से पड़ोसी और रिश्तेदार सिद्धार्थ के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।

विज्ञापन
Every eye cried at Siddharth's funeral
उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन में जान गंवाने वाले सिद्धार्थ खंडूरी को नैश्विल रोड स्थि - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन का शिकार हुए देहरादून के सिद्धार्थ खंडूड़ी (26) का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। सिद्धार्थ के पिता हर्षवर्धन खंडूड़ी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अंतिम संस्कार के समय हर आंख नम रही।
विज्ञापन

हरिद्वार अंतिम यात्रा से पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना और कर्नल अजय कोठियाल सिद्धार्थ के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। सिद्धार्थ की अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए सुबह लगभग साढ़े 10 बजे उनके नेशविला रोड स्थित निवास से रवाना हुई। जैसे ही उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान पड़ोस के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। नम आंखों से पड़ोसी और रिश्तेदार सिद्धार्थ के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ के दोस्त ने बताया कि करीब साढ़े 12 बजे हरिद्वार के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। यात्रा में सिद्धार्थ के परिजनों के अलावा पड़ोसी, रिश्तेदार व अन्य शामिल हुए। शनिवार की रात ही सिद्धार्थ का शव उनके निवास पर लाया गया था। रातभर उनके निवास पर उनको आखिरी बार देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सुबह अंतिम यात्रा सेे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मेयर सुनील उनियाल गामा ने दुख जताते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed