{"_id":"31dc0027350650e58af4237851c99a54","slug":"ever-seen-fit-eight-badass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने एसएसपी व मंत्री को 'दौड़ाया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने एसएसपी व मंत्री को 'दौड़ाया'
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
Updated Wed, 28 Aug 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आजकल कच्छा बनियान गिरोह की अफवाह से दहशत है। कई लोग बदमाशों को देखने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि किसी ने भी कोई बदमाश नहीं देखा है।
विज्ञापन
श्ाराब के नशे में धुत
साहब! आठ फीट का आदमी था। उसने काले कपड़े पहने थे। एक को दीवार से कूदते हुए अपनी आंखों से देखा। उसके पांव के निशान खाली पड़े खेत में हैं। यह सुनकर कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और एसएसपी केवल खुराना मय फोर्स उसके साथ उसके बताए स्थान पर जाने लगे। तीन किमी चलने के बाद वह गांव के एक छोर पर ले गया और बोला कि यहीं पर था।
विज्ञापन
कप्तान ने उससे पांव के निशान के बारे में पूछा तो वह बोला कि यहीं पर थे। बाद में पता चला कि वह शराब के नशे में था। उस गांव में किसी ने भी कोई बदमाश नहीं देखा था। केवल तेलपुर गांव में अफवाह का बाजार गर्म था। इसी अफवाह के कारण लोग आतंकित थे।
विज्ञापन
किसी ने नहीं देखा
क्लेमेनटाउन के बेल रोड पर कई लोग गश्त करते हुए मिले। महिलाएं छत पर थी। जब मंत्री दिनेश अग्रवाल और एसएसपी ने उनसे पूछा कि किसी को बदमाश दिखा तो सब घर से बाहर निकल आए।
बताया कि पूरे इलाके में बदमाश दिखे हैं। जब उनसे पूछा गया कि किसी ने बदमाश देखे हैं तो सबने एक दूसरे की ओर इशारा करते हुए कहा कि साहब, इसने देखा है, हमने तो केवल सुना है। उन्हें अफवाह में शामिल होने की नसीहत दी गई।
मेंहूवाला, सहसपुर और बोडोवाला गांव में भी गश्त करते लोग मिले। हाथ में डंडे और सरिया लेकर युवकों की टोलियां घूम रही थी। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि किसी ने बदमाश देखा है तो सब बंगले झांकने लगे।
बस अफवाह है
गांव से लेकर शहर तक आजकल कच्छा बनियान गिरोह की अफवाह फैली हुई है। कई लोग बदमाशों को देखने का दावा करते हैं लेकिन हकीकत यह है कि किसी ने भी कोई बदमाश नहीं देखा है।
फिर भी गांवों से लेकर शहर तक में खौफ पसरा हुआ है। मंगलवार देर रात कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और एसएसपी केवल खुराना बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, कमांडो और पीएसी के जवानों के साथ कई गांवों में फ्लैग मार्च किया।
पुलिस का फ्लैग मार्च आईएसबीटी चौकी से शुरू हुआ। सबसे पहले फोर्स क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पहुंची और उसके आसपास स्थित गांवों में कॉम्बिंग की। इस दौरान पुलिस को कई संदिग्ध मिले।
हालांकि उनकी पहचान की गई तो वह शराब पीकर घर लौट रहे मजदूर निकले। अभियान में पुलिस ने 14 गांवों का दौरा किया। हर गांव में बदमाशों के आने की बात कही गई लेकिन बदमाशों को देखा किसी ने भी नहीं था।
अफवाहों के कारण लोग रात में गश्त लगा रहे थे। मंत्री अग्रवाल और एसएसपी खुराना ने सभी लोगों को अफवाहों में न आने की सलाह दी। फ्लैग मार्च में एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सभी सीओ और थानाध्यक्ष शामिल रहे।
मुझे फोन करो
केवल अफवाहों से लोग परेशान हैं। फिर भी अगर लोग डरे हुए हैं तो हमारी जिम्मेदारी है उनके दिल और दिमाग से असुरक्षा की आशंकाएं हटाई जाएं। पुलिस अगले कुछ दिनों तक हर रात फ्लैग मार्च करेगी। किसी भी गांववासी को कोई समस्या होती है तो बिना संकोच के मुझे या एसएसपी को कॉल कर सकता है।
-दिनेश अग्रवाल, खेल मंत्री
अफवाह उड़ा रहे लोग
कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं। हमें डर है कि गश्त कर रहे लोग बेवजह किसी आम आदमी को बदमाश समझ कर उस पर हमला न कर दें। पुलिस लोगों के साथ है। लेकिन अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-केवल खुराना, एसएसपी
शराब पीकर कर रहे गश्त
पुलिस के फ्लैग मार्च के दौरान यह देखने में आया कि ज्यादातर क्षेत्रों में लोग शराब पीकर गश्त कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कोई भी दो या तीन आदमी दूर जाते हुए दिख रहे हैं तो वह उसे बदमाश समझ कर अफवाह फैला रहे हैं। पुलिस ने ऐसी अफवाहों से बचने की सलाह दी।
कच्छा बनियान पहनकर हो रही गश्त
गश्त करने वाले खुद भी कच्छा बनियान पहनकर गश्त कर रहे हैं। ऐसे में एक टोली जब दूर से दूसरी गश्त करने वाली टोली को देख रही है तो एक दूसरे को बदमाश समझ रही है। एक वजह यह भी है अफवाहों के उड़ने की।
कप्तान का गनर हुआ चोटिल
क्लेमेनटाउन क्षेत्र के एक गांव में जब एसएसपी और मंत्री लोगों को समझा रहे थे। तभी कप्तान का गनर नाले में जा गिरा। बुरी तरह जख्मी गनर को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें