{"_id":"81ea73d89130c48911819c1e93683ce9","slug":"ever-seen-a-car-is-28-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू... 28 फीट लंबी गड्डी विच आएगी दुल्हनिया!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू... 28 फीट लंबी गड्डी विच आएगी दुल्हनिया!
देहरादून/बिशन सिंह बोरा
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने भी अपनी दुल्हन को लाने के लिए या परिवार के लिए कुछ ऐसा ही सरप्राइस देने की सोची है। आप 28 फीट लंबी कार में अपनी दुल्हन को लाना चाहेंगे या फिर पिकनिक मनाने...तो ऐसा अब संभव है वह भी आपके अपने शहर देहरादून में।
विज्ञापन
सात समंदर का सफर तय कर पंहुची कार
दुनियाभर के रईसों की पहली पसंद लिमोजिन कार सात समंदर पार का सफर तय कर दून तक पहुंच गई है। भानियावाला स्थित एक ट्रैवल एजेंसी कनाडा से एक-एक करोड़ कीमत वाली दो लिमोजिन लाई है।
विज्ञापन
28 फीट लंबी इन कारों में बीयर बार, एलसीडी टीवी समेत फाइव स्टार होटल के किसी कमरे की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। ट्रैवल एजेंट दीपक बताते हैं कि दो महीने पूर्व उन्होंने अपनी एजेंसी यहां खोली है।
विज्ञापन
दूल्हों की बनी पहली पसंद
इससे पहले चंडीगढ़ में उनकी लिमोजिन दूल्हों की पहली पसंद बनी रही। बताया कि कार में छह लोगों के बैठने की व्यवस्था है। आठ सिलेंडर वाली और फुल एसी इस कार को पिकनिक के लिए भी लोग बुक करा रहे हैं।
दीपक ने बताया कि जल्द ही उनकी एक लिमोजिन बुकिंग पर मसूरी जाने वाली है। कार की न्यूनतम बुकिंग 25 हजार रुपये है। उधर, भानियावाला क्षेत्र में इन दिनों ये कारें कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। लोग कार के साथ खड़े होकर फोटो खिंचाने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं।