फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even though snowfall in the hilly districts of Uttarakhand

Dehradun News: मौसम ने मारी पलटी, दिन के बाद रात का भी बढ़ा तापमान

Thu, 19 Dec 2024 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Even though snowfall in the hilly districts of Uttarakhand
Iदिसंबर में बुधवार को दर्ज किया गया रिकॉर्ड न्यूनतम तापमानI
विज्ञापन


भले ही दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ था, लेकिन बीते दिनों से दिन के समय खिल रही चटक धूप का असर अब रात को भी दिखने को मिल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है।


बीते सप्ताह भर से प्रदेश में मौसम साफ होने से दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री रहा। यह अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते दस सालों में दिसंबर में न्यूनतम तापमान साल 2017 में 16 दिसंबर को 5.8 रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 18 दिसंबर को 7.5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते तापमान में यह असर देखने को मिल रहा है। वहीं, केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। फिलहाल ठंडी हवाएं बीच-बीच में ठंड का एहसास कराएंगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट बारिश के बाद ही संभव होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed