फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even after five days, police are still empty handed in the

Dehradun News: घटना में प्रयुक्त कार की फोरेंसिक जांच में गियर बॉक्स के नीचे मिला हथियार छिपाने के लिए बनाया गया बॉक्स

Tue, 14 Nov 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Even after five days, police are still empty handed in the
Iमहाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में हुई लूट की घटनाओं में भी इसी प्रकार के मॉडिफाइ वाहन का किया गया था इस्तेमालI
विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट की घटना में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दून पुलिस की अलग-अलग टीम ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में डेरा डाला हुआ है। इन राज्यों में पूर्व में हुई घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिस अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

विदित है कि नौ नवंबर को पांच हथियार बंद बदमाशों ने सुबह करीब दस से साढ़े दस बजे के बीच राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शो रूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब बीस करोड़ रुपये की ज्वेलरी ले गए थे।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून में हुई घटना में आरोपियों की ओर से प्रयुक्त की गई आर्टिका कार की फोरेंसिक जांच में टीम को कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया गया सीक्रेट बॉक्स मिला है। जिसका प्रयोग बदमाश पुलिस चेकिंग के दौरान हथियारों को छिपाने के लिए करते थे। बताया कि पूर्व में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल में घटित हुई घटनाओं की जानकारी के दौरान भी इस प्रकार के तथ्य प्रकाश में आए हैं। घटना में प्रयुक्त कार को आगरा से छह महीने और बाइक को दो महीने पूर्व गुरुग्राम से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed