फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest department team could not catch Guldar even after 11 days in Singli village Dehradun

Dehradun: 25 लोगों की कतार फिर भी पकड़ में नहीं आ रहा गुलदार, ढाई साल के बच्चे को बनाया था निवाला

Sat, 06 Jan 2024 01:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2024 01:28 PM IST
सार

सिंगली गांव में गुलदार ढाई साल के बच्चे को उठा ले गया था। बच्चे की मौत के बाद से आसपास के गांव में गुलदार देखे जाने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
Forest department team could not catch Guldar even after 11 days in Singli village Dehradun
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगली गांव में 11 दिन बीतने के बाद भी गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर है। वन विभाग की टीम लगातार गांव में गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं एक टीम को गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए भी लगाई गई है। गांव में आठ पिंजरे, 20 ट्रैप कैमरे और 25 लोगों की टीम लगी है।

विज्ञापन


बीते 26 दिसंबर को सिंगली गांव में गुलदार ढाई साल के बच्चे को उठा ले गया था। बच्चे की मौत के बाद से आसपास के गांव में गुलदार देखे जाने के बाद से ग्रामीण खौफजदा हैं। लेकिन गुलदार लगातार वन विभाग की टीम को चकमा देकर दूसरे गांवों का रुख कर रहा है। डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाकर गुलदार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...नम आंखों से ‘वीरू’ को विदाई:  उत्तराखंड पुलिस ने खोया अपना सदस्य, 17 साल सेवा देकर ऐसे बनाई थी खास जगह

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के गांव में ड्रोन से की तलाशी
गुलदार की बढ़ती दहशत को देखते हुए वन विभाग की टीम ने सिंगली गांव के साथ ही आसपास के गांव में ड्रोन कैमरे से तलाश की। लेकिन ड्रोन कैमरे में भी अभी तक गुलदार का कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed