फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even a small quantity of buckwheat is making people sick, five new patients admitted

Dehradun News: कुट्टू की थोड़ी मात्रा भी कर रही बीमार, पांच नए मरीज भर्ती

Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Even a small quantity of buckwheat is making people sick, five new patients admitted
I
विज्ञापन

IIदून अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पहुंची आठ, लोग अभी भी नहीं ले रहे सबक
I

I
I
Iकुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाकर अभी भी लोग बीमार हो रहे हैं। कुट्टू के आटे की 10 ग्राम मात्रा भी लोगों को बीमार कर रही है। शनिवार को दून अस्पताल में कुट्टू के आटे के व्यंजन खाकर बीमार हुए पांच लोगों को भर्ती किया गया। वर्तमान में अस्पताल में इस तरह के आठ मरीज भर्ती हैं।
I
I
I
Iदेहरादून शहर में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाकर अब तक करीब 400 लोग बीमार हो चुके हैं। इसके बाद भी लोग सबक लेने के लिए तैयार नहीं हैं। नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाकर सैकड़ों लोग बीमार हुए थे। तब से हर रोज इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पांच मार्च को भी दून अस्पताल में इसके पांच मरीजों को भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती जोगीवाला क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसने बेहद कम मात्रा में कुट्टू के आटे का सेवन किया था।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iलगातार उल्टी और दस्त बड़ा खतरा
I

Iदून अस्पताल के मेडिसन विभाग के चिकित्सक डॉ. विजय भंडारी के मुताबिक कुट्टू का आटा खाने के बाद लोगों में गंभीर लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इन्हें नजरअंदाज करना लोगों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। इस तरह के मरीजों में उल्टी और दस्त होने के साथ ही चक्कर आने की समस्या देखने को मिल रही है। लगातार उल्टी और दस्त होने से मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
कुट्टू के आटे के लिए संतुलित तापमान जरूरी
I
I
I
Iजिला अभिहीत अधिकारी मनीष शयाना के अनुसार कुट्टू के आटे को संरक्षित करने के लिए संतुलित तापमान जरूरी है। इसके लिए 20 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान सही माना जाता है। इसे नमी और अधिक धूप वाली जगहों पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा पैकेट वाले कुट्टू के आटे को तीन माह पूरे होने के बाद नहीं खरीदना चाहिए। बताया कि इसकी 10 ग्राम मात्रा भी बेहद जहरीली हो सकती है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed